Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगे ट्रैफिक नियम, भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगे ट्रैफिक नियम, भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read26
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : छठ महापर्व को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 27 और 28 अक्टूबर को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान में कई बदलाव किए गए हैं।

    भारी वाहनों पर दो दिन तक रोक

    रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर की सीमाओं में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन वाहनों को रिंग रोड मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। सामान्य दिनों की तरह नो-एंट्री का समय पहले जैसा ही रहेगा।

    छोटे वाहन और ऑटो-रिक्शा पर भी रोक

    27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन शहर में नहीं चल पाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कॉके और राम मंदिर के बीच ऑटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा फिरायालाल चौक से चढरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल की ओर जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि जरूरत पड़ने पर अन्य सड़कों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

    छठ घाटों के पास बने पार्किंग स्थल

    छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख छठ घाटों के पास अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

    क्रमस्थान / मार्गनिर्धारित पार्किंग स्थल
    1रणधीर वर्मा चौक – हटनिया तालाब मार्गनगर निगम पार्क के सामने / रोड किनारे
    2एसएसपी आवास चौक – हटनिया तालाब मार्गरोड किनारे
    3जकिर हुसैन पार्क – हटनिया तालाब मार्गनगाबाबा खटाल / रोड किनारे
    4राम मंदिर – कांके डैम मार्गसीएमपीडीआई, गांधी नगर, रॉक गार्डन
    5शालीमार बाजार – छठ तालाब मार्गशालीमार बाजार पार्किंग स्थल
    6शहीद मैदान – छठ तालाब मार्गशहीद मैदान पार्किंग स्थल
    7जेल चौक के पासभगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास / रोड किनारे
    8लालपुर यातायात थाना क्षेत्ररोड किनारे
    9सर्जना चौक – बड़ा तालाब मार्गफिरायालाल और सर्जना चौक के बीच पार्किंग स्थल
    10चुटिया – स्वर्णरेखा नदी घाट मार्गसरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
    11बनस तालाब, चुटियारोड किनारे
    12किशोरगंज चौक – बड़ा तालाब मार्गरोड किनारे
    13देवेंद्र मांझी चौक क्षेत्रनिवारणपुर में पार्किंग व्यवस्था

    जनता से पुलिस की अपील

    रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निजी वाहन लेकर घाटों की ओर न जाएं, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही छठ पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सकता है।

    Also Read : जेल कर्मी पर 9 साल की मासूम से गलत हरकत का इल्जाम, लोगों की पिटाई के बाद गिरफ्तार

    entry of heavy vehicles will also be banned. Traffic rules will change in Ranchi on the occasion of Chhath Mahaparva छठ छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगे ट्रैफिक नियम भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक : हेलीकॉप्टर हेलीपैड के गड्ढे में फंसा
    Next Article निर्माणाधीन कॉलेज में खड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर में लगा दी आ’ग, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.