Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 8:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना, अतिक्रमण हटाकर जाम पर लगेगा ब्रेक
    झारखंड

    रांची ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना, अतिक्रमण हटाकर जाम पर लगेगा ब्रेक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसी को लेकर नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए। शहर की मौजूदा ट्रैफिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सुधार के लिए कई जरूरी फैसले लिए गए। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि रांची को जाम से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए एक मजबूत लॉन्ग टर्म प्लान तैयार करना जरूरी है।
    बैठक में पीक ऑवर का जाम, ऑटो-ई-रिक्शा की अनियमितता, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और विभागों के बीच तालमेल की कमी जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। अधिकारियों ने माना कि बिना इन समस्याओं के समाधान के ट्रैफिक सुधार मुश्किल है।

    लेफ्ट टर्न फ्री और सिग्नल सुधार पर जोर

    नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखा जाए, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। इसके साथ ही खराब ट्रैफिक सिग्नलों को जल्द ठीक करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। मेन रोड, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, हरमू बाइपास, रातू रोड और सर्कुलर रोड जैसे इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ठेला, गुमटी और अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन लागू होंगे सख्ती से

    बैठक में साफ किया गया कि नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही अवैध वसूली और बिना अनुमति पार्किंग पर भी नजर रखी जाएगी। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ निर्माण की योजना पर भी काम शुरू होगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त डिवाइडर ग्रिल की मरम्मत और सड़क सुरक्षा उपायों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए।

    संयुक्त निरीक्षण और आगे की रणनीति

    23 अप्रैल 2026 को एक संयुक्त टीम कचहरी चौक से रातू रोड और न्यू मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। इसका उद्देश्य जाम के असली कारणों की पहचान कर ठोस समाधान तैयार करना है। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क पर अनावश्यक पार्किंग से बचें। उन्होंने कहा कि बिना जनता के सहयोग के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना संभव नहीं है।

    Also Read : झारखंड में 2532 पारा मेडिकल पदों की बहाली रद्द, स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर; युवाओं का भविष्य अधर में

    City Traffic Plan encroachment removal Jharkhand Government Jharkhand news Left Turn Free No Parking Zone no vending zone Ranchi Municipal Corporation ranchi news Ranchi traffic Road Jam Solution Road Safety Ranchi Sujeet Gaurav traffic control Traffic Jam Ranchi Traffic Police Ranchi Traffic Reform Urban Development Ranchi Urban Traffic Management
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘प्रपोजल’ के बहाने घर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया
    Next Article रंका सीएचसी को बड़ी सौगात, गढ़वा की पहली महिला ओपीडी होगी शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.