Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.86 करोड़ की संपत्ति अटैच
    Uncategorized

    ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.86 करोड़ की संपत्ति अटैच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व विधायक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियों में एक आलीशान मकान और 13.24 एकड़ जमीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जब्त किए गए हैं।

    ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने बालू के अवैध व्यापार से कमाई गई रकम से कई क्षेत्रों में जमीन खरीदी और मकान बनाया। वर्ष 2021 में उन्होंने हजारीबाग के केंटोनमेंट क्षेत्र में 8 डिसमिल जमीन 75 लाख रुपये में खरीदी, जिस पर उन्होंने 26 लाख रुपये खर्च कर पक्का मकान बनवाया। इस मकान की कुल कीमत 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है।

    2.85 करोड़ की जमीन का खुलासा

    जांच में यह भी सामने आया कि अंकित राज ने कुल 2.85 करोड़ रुपये की 13.24 एकड़ जमीन खरीदी है। इन जमीनों की खरीद नकद और बैंक ट्रांजैक्शन दोनों के माध्यम से की गई, जिनमें अवैध कमाई को वैध दिखाने की कोशिश की गई थी। ईडी ने इसे साफ तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया है।

    जब्त संपत्तियों का विवरण

    ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियां हजारीबाग जिले के सदमपुर, बहोरनपुर, जोरदाग, नवादा, नया खाप, केरेडारी, सिरकी, भादीखाप और हुपाड़ जैसे क्षेत्रों में फैली हुई हैं। इन जमीनों में कृषि योग्य, आवासीय और वाणिज्यिक भूमि शामिल हैं।

    क्या बोले अधिकारी?

    ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अवैध तरीके से अर्जित धन को वैध दिखाने के लिए अंकित राज ने फर्जी लेन-देन और नकद खरीद का सहारा लिया। जांच अभी जारी है और आगे भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : बिजली विभाग के इंजीनियर विवेकानंद के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना-समस्तीपुर-सीवान में एक साथ कार्रवाई

    अंकित राज अंबा प्रसाद अवैध खनन अवैध संपत्ति आर्थिक अपराध ईडी ईडी कार्रवाई ईडी जांच केंटोनमेंट हजारीबाग जमीन खरीद झारखंड राजनीति झारखंड समाचार नकद लेनदेन फिक्स्ड डिपॉजिट बालू माफिया भ्रष्टाचार मनी लॉन्ड्रिंग संपत्ति जब्ती हजारीबाग हजारीबाग जमीन मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग के इंजीनियर विवेकानंद के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना-समस्तीपुर-सीवान में एक साथ कार्रवाई
    Next Article RRB NTPC 2025 के लिए 8875 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, अक्टूबर से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव

    May 16, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.