Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका : 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली देवजी समेत 17 नक्सलियों ने डाले हथियार
    ट्रेंडिंग

    ‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका : 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली देवजी समेत 17 नक्सलियों ने डाले हथियार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। करोड़ों के इनामी और संगठन के शीर्ष नेताओं में गिने जाने वाले तिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को तेलंगाना में सुरक्षाबलों के सामने उसने हथियार डाल दिए। उसके साथ मल्ला राजी रेड्डी समेत करीब 16 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया। इस खबर की पुष्टि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी की है।

    कौन है देवजी?

    देवजी कोई छोटा-मोटा नाम नहीं था। उसका असली नाम तिप्पिरी तिरुपति है और वह मूल रूप से तेलंगाना के करीमनगर का रहने वाला बताया जाता है। उसकी गिनती देश के सबसे बड़े नक्सली नेताओं में होती थी। उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह नक्सलियों की मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख रह चुका है और सीएमसी (सेंट्रल मिलिट्री कमीशन) का इंचार्ज भी रहा। इसके अलावा वह पोलित ब्यूरो का सदस्य भी रह चुका है। करीब आठ महीने पहले ही संगठन में उसे महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जाता है कि उसने गोवा, केरल और बंगाल में भी कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था।

    16 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण

    देवजी अकेला नहीं था। उसके साथ मल्ला राजी रेड्डी समेत करीब 16 माओवादी साथियों ने भी हथियार डाल दिए। यह आत्मसमर्पण तेलंगाना के असीफाबाद के जंगलों में हुआ। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। इसे नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा?

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देवजी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि बसव राजू के मारे जाने के बाद देवजी संगठन में बड़ा चेहरा बनकर उभरा था। उन्होंने कहा, “देवजी जैसे बड़े नक्सली कमांडर का सरेंडर होना एक बड़ी उपलब्धि है। हमें सूचना मिली है कि उसने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया है।”

    Also Read : अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी आज पटना पहुंचे,नीतीश कुमार करेंगे सम्मानित

    Asifabad Chhattisgarh CPI Maoist Devji Malla Raji Reddy Naxalism Naxalite Movement Red Terror surrender Telangana Tippiri Tirupati Vijay Sharma असीफाबाद छत्तीसगढ़ तिप्पिरी तिरुपति तेलंगाना देवजी नक्सलवाद नक्सली आंदोलन मल्ला राजी रेड्डी लाल आतंक विजय शर्मा सरेंडर सीपीआई (माओवादी)
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी आज पटना पहुंचे,नीतीश कुमार करेंगे सम्मानित
    Next Article बोकारो नगर निकाय चुनाव 2026 : पोलिंग दल रवाना, दिखा जबरदस्त उत्साह

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.