Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दरोगा मीरा सिंह पर बड़ी कार्रवाई, ED रेड के बाद SSP ने थानेदार के पद से हटाया
    झारखंड

    दरोगा मीरा सिंह पर बड़ी कार्रवाई, ED रेड के बाद SSP ने थानेदार के पद से हटाया

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ईडी के राडार पर आई सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इससे संबंधित आदेश एसएसपी ने जारी कर दिया है. झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को तुपुदाना टीओपी प्रभारी से हटाते हुए लाइन क्लोज कर दिया गया है. इससे संबंधित आदेश रांची एसएसपी के द्वारा जारी कर दिया गया है. गुरुवार को सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)के द्वारा छापेमारी की गई थी.

    ईडी की रडार पर रहीं सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये हैं. झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को तुपुदाना टीओपी प्रभारी पद से हटा दिया गया है और लाइन क्लोज कर दिया गया है. इससे संबंधित आदेश रांची एसएसपी ने जारी कर दिया है. गुरुवार को सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की.

    2012 बैच की दारोगा मीरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सत्ता की बहुत करीब हैं. महिला दारोगा इतनी करीबी है कि एक बार डीजीपी को भी उनके तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा था. उस दौरान खूंटी में महिला थानेदार रहते हुए मीरा सिंह को रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल महिला दारोगा मीरा सिंह रांची जिला में पदस्थापित है. जुलाई 2022 में मीरा सिंह की पोस्टिंग तुपुदाना ओपी प्रभारी के तौर पर हुई थी. उसके बाद से कई बार चर्चाओं में आयी, लेकिन किसी अधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की सोची तक नहीं.

    महिला थाना में 15 हजार घुस लेते पकड़ी गई थी मीरा सिंह

    खूंटी जिला में महिला थाना की तत्कालीन थाना प्रभारी मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. मीरा सिंह पर आरोप था कि दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बचाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये मांगे थे. इसके बाद रिश्वत के पहली किस्त लेते समय एसीबी की टीम ने मीरा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया था. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कार्रवाई को लेकर पत्राचार किया था. लेकिन, उसके खिलाफ कोई अधिकारी कार्रवाई करने को लेकर कदम नहीं बढ़ाये.

    jharkhand johar live news Line Haazir Meera Singh ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मीरा सिंह रांची लाइन हाजिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबू वीर कुंवर सिंह क्लब में उड़े अबीर-गुलाल, गले लगाकर एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
    Next Article चुनाव आया तो बीमार पड़ने लगे सरकारी कर्मी, अब मेडिकल बोर्ड देगी फिटनेस सर्टिफिकेट

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.