Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र के 18वें और ठाकरे परिवार से पहले सीएम बने। शपथ ग्रहण समारोह में उनके भाई राज ठाकरे भी पहुंचे। इससे पहले आज महाविकास अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया गया जिसमें सेकुलर शब्द पर जोर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात आठ बजे सहयाद्रि गेस्ट हाउस में पहली कैबिनेट बैठक होगी।
    उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे। ठाकरे परिवार से पहले सीएम।
    हालांकि उप मुख्यमंत्री पद पर पेच फंस गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि मैं आज शपथ नहीं ले रहा हूं। आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के छह नेता शपथ लेंगे। उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी लेगी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा की जाएगी। आज कुल छह नेता (प्रत्येक पार्टी से दो) शपथ लेंगे।

    इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस समारोह में नहीं आ पाएंगी। उन्होंने पत्र में लिखा- असाधारण परिस्थितियों में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी एक साथ आए हैं जब देश भाजपा की तरफ से अभूतपूर्व खतरा महसूस कर रहा है। मुझे दुख है कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाऊंगी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: मुजफ्फरपुर में आठ विस्फोटक बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय
    Next Article जनजातीय समाज के युवा भाजपा के संकल्प पत्र के केंद्र बिंदु : अरुण उरांव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.