Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जनजातीय समाज के युवा भाजपा के संकल्प पत्र के केंद्र बिंदु : अरुण उरांव
    झारखंड

    जनजातीय समाज के युवा भाजपा के संकल्प पत्र के केंद्र बिंदु : अरुण उरांव

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : जनजातीय समाज के लोगों के शिक्षा एवं रोजगार पर बात करते हुए भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जनजातीय समाज के युवाओं को केंद्रबिंदु बनाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अनुसूचित जनजाति समाज के प्रति चिंतित भी है और समर्पित भी। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार विकास की पंचधारा पर काम कर रही है- बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई, युवाओं की कमाई, किसान की सिंचाई एवं जन-जन की सुनवाई और हमारी पार्टी ने अपने घोषणापत्र के माध्यम से इस बात को परिलक्षित कर दिया कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना भाजपा सरकार की प्राथमिकता भी है और प्रतिबद्धता भी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए पिछले पाँच वर्षों में रघुवर सरकार ने ब्लॉक स्तर पर एकलव्य विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ कैपेसिटी बिल्डिंग एवं कोचिंग की भी व्यवस्था की गई और अब उसी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने 2022 तक 70 नए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने का एक दूरदर्शी निर्णय लिया है ताकि कोई भी जनजातीय समाज का कर्णधार शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनजातीय समाज के छात्रों की न सिर्फ स्कूली शिक्षा अपितु कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए कौशल विकास प्रशिक्षण एवं स्वालंबन नियोजन के लिए विशेष सेल का गठन किया है जो कौशल विकास संबंधित विषयों के साथ-साथ छात्रवृतियों का वितरण समय पर हो, इसकी भी मॉनिटरिंग करेगा।

    जनजातीय समाज के युवाओं के रोजगार पर चर्चा करते हुए श्री उरांव ने बताया कि आने वाले वर्षों में भाजपा सरकार रघुनाथ मुर्मू आवासीय कौशल विद्यालय की स्थापना ऐसे स्थानों पर करेगी, जहां लोगों को भौतिक परेशानियों की वजह से सीखने के अवसर नहीं मिल पाते हैं साथ ही साथ जनजातीय युवाओं के मुफ्त प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सेवाओं में भर्ती स्कूल स्थापित किए जाएंगे जिससे वे विभिन्न सैन्य- अर्धसैन्य बलों में शामिल हो सके। जनजातीय समाज के युवाओं के स्वरोजगार पर सरकार की भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री उरांव ने बताया कि युवाओं को रियायती दरों पर 5 लाख तक का ऋण, नए व्यवसाय को स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरण पर सब्सिडी सहित कई कार्यक्रमों के माध्यम से हमने 2024 तक जनजातीय समाज के कार्यबल को 25 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा आजीविका के लिए वनउपजों पर निर्भर समुदायों के लिए एमएसपी पर विशेष बोनस एवं वनउपजों को बढ़ावा मिले, इसकी व्यवस्था भी की जाएगी ताकि जनजातीय समाज के लोगों के आजीविका के अवसरों को बढ़ाया जा सके।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम
    Next Article जमीन दलालों ने प्रतिष्टित कॉलेज की छात्रा के साथ की गैंगरेप, छात्रा के दोस्त के साथ भी की मारपीट, रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते पकड़ा 12 आरोपियों को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.