Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Feb, 2026 ♦ 7:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दंपती हत्याकांड में महाराज प्रामाणिक दस्ता का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, तमाड़ में भी किया था पोस्टरबाजी
    झारखंड

    दंपती हत्याकांड में महाराज प्रामाणिक दस्ता का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, तमाड़ में भी किया था पोस्टरबाजी

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सरायकेला-खरसावां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजमा गांव में 23 मई को हुए मंगल सिंह और उसकी पत्नी हत्या में शामिल 2 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सोमा सरदार और उमेश मुंडा शामिल है। उक्त जानकारी एसपी मो. अर्शी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 23 मई की रात्रि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के लोगों ने मंगल सिंह और उसकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 17 जून को भी सरायकेला के कुचाई, चौका और राँची के तमाड़ में दहशत फैलाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने अलग-अलग इलाके में पोस्टरबाजी की थी। सरायकेला के एएसपी अभियान और एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सूचना एकत्रित की गयी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रायजमा गाँव के सोमा सरदार (37वर्ष) और तमाड़ के अरहंगा गाँव से उमेश मुंडा (27वर्ष) को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
    एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ही नक्सलियों ने 23 मई को मंगल सिंह व उसकी पत्नी की हत्या और 17 जून को सरायकेला के चौका-कुचाई व रांची के तमाड़ में पोस्टरबाजी समेत अन्य नक्सली वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार उमेश मुंडा भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर महाराज प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। 15 दिनों पूर्व भी सरायकेला पुलिस द्वारा 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।छापामारी दल में एसडीपीओ धीरेंद्र बंका, सरायकेला थाना प्रभारी सनोज चौधरी, एसआई प्रकाश यादव, अखिलेश कुमार, अनुप रंजन बाखला, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

    crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोरोना से आज हुई 5 मौत, आंकड़ा बढ़कर हुआ 30
    Next Article अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या व आराध्या भी कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी हमलों पर सख्त हुए सीएम हेमंत, 12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश

    February 14, 2026
    खेल

    आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और स्वर्णरेखा के बीच होगा महामुकाबला

    February 14, 2026
    झारखंड

    ड्रोन की मदद से मिली बड़ी सफलता, 10 एकड़ अफीम की फसल पुलिस ने की तबाह

    February 14, 2026
    Latest Posts

    हाथी हमलों पर सख्त हुए सीएम हेमंत, 12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश

    February 14, 2026

    नेशनल हाईवे पर झपकी बनी काल, तीन COBRA जवान सहित चार की गयी जान

    February 14, 2026

    आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और स्वर्णरेखा के बीच होगा महामुकाबला

    February 14, 2026

    ड्रोन की मदद से मिली बड़ी सफलता, 10 एकड़ अफीम की फसल पुलिस ने की तबाह

    February 14, 2026

    जेल में बिगड़ी वासेपुर के डॉन फहीम खान की तबीयत, रिम्स शिफ्ट

    February 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.