Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च
    ट्रेंडिंग

    महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अधिकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : महागठबंधन की बहुप्रतीक्षित ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार के रोहतास से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के लिए एक थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे 12 या 13 अगस्त को दिल्ली में होने वाली संयुक्त बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जागरूकता के लिए एक लोगो भी लॉन्च होने की संभावना है।

    प्रमुख नेताओं की भागीदारी

    यात्रा के पहले दिन शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव जैसे इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हो सकते हैं। बिहार में गठबंधन के सभी छह घटक दल इस यात्रा में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। यदि किसी नेता को संगठनात्मक कार्य के लिए बीच में जाना पड़े, तो अन्य नेता यात्रा को जारी रखेंगे।

    यात्रा का शेड्यूल

    वोट अधिकार यात्रा रोहतास से शुरू होकर औरंगाबाद, रफीगंज, गया और नवादा होते हुए 15 दिनों तक चलेगी। इसका समापन पटना में होगा। पहले दिन रोहतास में एक आम सभा का आयोजन होगा, इसके बाद यात्रा औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन यह यात्रा देव मंदिर होते हुए रफीगंज और फिर गया पहुंचेगी। यात्रा का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

    यात्रा का उद्देश्य

    इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग पर ‘SIR’ के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। महागठबंधन का कहना है कि यह यात्रा लोगों के वोट के अधिकार को सुरक्षित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

    7 अगस्त को हुई थी अहम बैठक

    गौरतलब है कि 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें इस यात्रा की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बैठक में सभी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था।

    Also Read : वेयरहाउस में भीषण आ’ग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

    Mahagathbandhan's Vote Adhikar Yatra will start from August 17 prominent leaders including Rahul Gandhi will participate महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से राहुल गांधी सहित प्रमुख नेता होंगे शामिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह
    Next Article चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.