Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मधेपुरा DM की कार ने चार को रौंदा, तीन की मौत, मौके से चालक फरार
    क्राइम

    मधेपुरा DM की कार ने चार को रौंदा, तीन की मौत, मौके से चालक फरार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2023Updated:November 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मधुबनी : फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके से  गाड़ी छोड़कर डीएम के चालक सहित सभी सवार फरार हो गए हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई.

    मृतका का नाम गुड़िया देवी (28) पति रंजीत साह और उसकी बच्ची 7 साल की है. घायल मजदूर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. वहीं एक  की स्थिति नाजुक है.  इन्हें डीएमसीएच भेजा गया है.

    जानकारी मिली है कि NH-57 पर मधेपुरा जिलाधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीना 18 नवंबर से छुट्टी पर थे और पटना की ओर से मधेपुरा जा रहे थे. इस दौरान उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को DMCH में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वहां क्या हुआ

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी. घटना के बाद कोई बाइक वहां आयी और उन्हें लेकर चली गई. मौके पर ही दोनों मां-बच्ची की मौत हो गई थी. करीब 8 बजे सुबह यह घटना हुई. लोगों का कहना है कि डीएम की गाड़ी ने पहले डिवाइडर की ओर सड़क पर रंगाई का काम कर रहे मजदूरों को चपेट में लिया, उसके बाद सड़क किनारे रेलिंग की ओर गाड़ी ने महिला और उसकी बच्ची को चपेट में ले लिया. मधेपुरा डीएम की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. लोगों ने गाड़ी को घेर रखा है. सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

    इसे भी पढ़ें: मैच की सनक! बेटे ने बंद की टीवी तो बाप ने केबल से घोंट दिया गला

    Car crushed four City News Current News Daily News driver from the spot absconding Johar Live Latest news Local News Madhepura DM Main News News Headline Today's News two died आज की खबर करंट न्यूज कार ने चार को रौंदा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दो की मौत न्यूज हेडलाइन मधेपुरा DM मुख्य समाचार मौके से चालक फरार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैच की सनक! बेटे ने बंद की टीवी तो बाप ने केबल से घोंट दिया गला
    Next Article मोबाइल बना विलेन! स्मार्टफोन की लत कहीं न बन जाये नशा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.