Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लव सिंह उर्फ बबलू सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सिंडिकेट में शामिल होने के कारण हुई हत्या
    झारखंड

    लव सिंह उर्फ बबलू सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सिंडिकेट में शामिल होने के कारण हुई हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: रेलवे ठेकेदार लव सिंह उर्फ बबलू सिंह हत्याकांड की गुत्थी को धनबाद पुलिस ने सुलझा ली है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि बबलू सिंह की हत्या रेलवे में ठेकेदारी को लेकर हुई थी. हत्या में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम मनोज सिंह, राजीव कुमार रजक और रामबिलास चौहान है. मनोज और राजीव जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी का रहनेवाला है. जबकि रामबिलास उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का रहनेवाला है.

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि आद्रा रेल डिवीजन में एक सिंडिकेट फैक्टर ग्रुप के रूप में काम करता है. यह फैक्टर ग्रुप ही ठेकेदारों को रेलवे में ठेका दिलाने का काम करता है. ज्यादातर ठेकेदार रेलवे में इसी फैक्टर ग्रुप के माध्यम से काम लेते हैं. रेलवे में काम करने के तौर तरीके भी यह सिंडीकेट ठेकेदार को बताता है. बबलू सिंह को सिंडिकेट में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह फैक्टर ग्रुप में शामिल नहीं हुआ.

    इसके अलावा फैक्टर ग्रुप में शामिल ठेकेदार से कम रेट पर बबलू सिंह ने रेलवे में ठेका उठा लिया था. जिसे लेकर फैक्टर ग्रुप के अन्य सदस्यों में गुस्सा था और यहीं से अदावत की जंग शुरू हो गई. जिसे लेकर साल 2019 में बबलू सिंह को धमकी भी दी गई थी, साथ ही गोलीबारी की भी वारदात हुई थी. इसी क्रम में 02 अप्रैल को रेलवे ठेकेदार लव सिंह उर्फ बबलू सिंह को अपराधियों ने दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली मारी थी. जिससे उसकी मौत हो गई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी से मोबाइल पर बात कर रहे एसाईआरबी जवान की गिरने से मौत
    Next Article कोडरमा: जंगल से शव बरामद, आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह रोड घंटों जाम किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.