Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में LPG संकट गहराया: 57 हजार बुकिंग पेंडिंग, सिलेंडर के लिए 30 दिन तक इंतजार !
    झारखंड

    रांची में LPG संकट गहराया: 57 हजार बुकिंग पेंडिंग, सिलेंडर के लिए 30 दिन तक इंतजार !

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इंडेन गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की 44 गैस एजेंसियों में व्यवस्था धीमी होने के कारण करीब 57 हजार बुकिंग बैकलॉग में चली गई हैं।

    स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर रिफिल के लिए 20 से 30 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में गैस की यह कमी लोगों की रसोई और दैनिक जीवन दोनों को प्रभावित कर रही है। कई परिवारों को अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 से 20 दिन के बैकलॉग में ही 12 हजार से अधिक उपभोक्ता फंसे हुए हैं। वहीं 220 से 230 उपभोक्ताओं की बुकिंग 30 दिन से अधिक समय से लंबित है।

    सबसे ज्यादा लंबित बुकिंग वाली एजेंसियों में आनंद गैस सर्विस, झलक इंडेन, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी, जयंत गैस कंपनी, अदिति इंडेन, अल्फा इंडेन और उरांव गैस शामिल हैं। आनंद गैस सर्विस में लगभग 4895, झलक इंडेन में 3578 और इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी में 3724 बुकिंग लंबित हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर बुकिंग करने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है और एजेंसियों से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

    Also Read : रांची में अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी बाजार गुलजार, एडवांस बुकिंग और ऑफर्स की धूम

    Current News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News LPG gas cylinder ranchi Ranchi Gas Crisis Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में तेज रफ्तार कार का कहर, 4 को कुचला, एक की मौत
    Next Article ब्रहम्चारी नगर प्रकरण- 3 : आदिवासी रैयतों को डेढ़ लाख कट्ठा देकर खुद मालामाल हो रहे भू-माफिया, कई IPS भी फंसे माफियाओं के मकड़जाल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.