Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, इस्कॉन ने की विशेष तैयारियां
    ट्रेंडिंग

    पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, इस्कॉन ने की विशेष तैयारियां

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जगन्नाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : आज यानी शुक्रवार को पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन पटना की ओर से इस अवसर के लिए दो रथ तैयार किए गए हैं, जिसमें मुख्य रथ 40 फीट ऊंचा और हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस है। इस रथ पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान होंगे। रथ का रंग जगन्नाथपुरी के रथ की तरह पीला और लाल है, जिसे ओडिशा से आए कारीगरों ने तैयार किया है। रथ पर शंख, गदा, पद्म जैसे डिजाइनों के साथ खूबसूरत पेंटिंग की गई है और ‘हरे कृष्णा’, ‘जय जगन्नाथ, जय बलदेव, जय सुभद्रा’ जैसे भक्ति भरे शब्द अंकित हैं। रथ के ऊपर मायापुर से लाया गया गदा भी स्थापित किया गया है। भगवान के वस्त्र मायापुर और वृंदावन से मंगाए गए हैं।

    ओडिशी नृत्य ‘मंगलाचरण’ से होगा शुभारंभ

    रथयात्रा दोपहर 2 बजे इस्कॉन मंदिर से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ ओडिशा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य मंगलाचरण से होगा। यह नृत्य भगवान जगन्नाथ को अति प्रिय है। दिल्ली और बनारस से कीर्तन मंडलियां भी इस आयोजन में शामिल होंगी। रथ को बेंगलुरु, कोलकाता और थाईलैंड से मंगाए गए गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और गुलदाउदी जैसे फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा के दौरान फूलों की बारिश और पूरे मार्ग में महाआरती का आयोजन होगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    जगन्नाथ

    रथयात्रा का मार्ग

    रथयात्रा दोपहर 2 बजे इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, विद्युत भवन, हाईकोर्ट, बिहार म्यूजियम, पटना वीमेंस कॉलेज, कोतवाली, डाक बंगला चौराहा, मौर्या लोक होते हुए वापस इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी।

    भंडारा और प्रसाद वितरण

    यात्रा के दौरान भक्तों के लिए मूंगफली, मिश्री और सौंफ के पैकेट वितरित किए जाएंगे। यात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें पूरी, दाल, चावल, सब्जी, खीर और मिठाइयों का प्रसाद भक्तों को परोसा जाएगा।

    Also Read : झारखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    Balram devotional slogans Hare Krishna Hindu festival hydraulic chariot ISKCON Patna Jagannath Puri style Jagannath Rath Yatra Jai Baldev Jai Jagannath Jai Subhadra Lord Jagannath Mayapur Odisha artisans patna Rath decorations Rath Yatra 2025 religious procession Subhadra Vrindavan yellow and red chariot इस्कॉन पटना ओडिशा कारीगर जगन्नाथ पुरी शैली जगन्नाथ रथयात्रा जय जगन्नाथ जय बलदेव जय सुभद्रा धार्मिक शोभायात्रा पटना पीला और लाल रथ बलराम भक्ति गीत भगवान जगन्नाथ मायापुर रथ सजावट रथयात्रा 2025 वृंदावन सुभद्रा हरे कृष्णा हाइड्रोलिक रथ हिंदू पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article रांची में आज से शुरू हुई भव्य रथ यात्रा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.