Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सिमरिया धाम में लूटपाट और फायरिंग, श्रद्धालु युवक को मा’री गो’ली
    क्राइम

    सिमरिया धाम में लूटपाट और फायरिंग, श्रद्धालु युवक को मा’री गो’ली

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमरिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बिहार के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल सिमरिया धाम में गुरुवार सुबह अपराधियों ने एक श्रद्धालु परिवार पर हमला किया. बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की. प्रतिरोध करने पर गोली चला दी. गोली गंगा स्नान कर रहे एक युवक को लगी. इस युवक का नास संदीप कुमार गुप्ता बताया गया. वहीं मौके पर मौजूद एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले. यह महिला जख्मी संदीप की मां है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

    क्या है मामला

    यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुई. समस्तीपुर जिले के मकरदही गांव निवासी संदीप कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ निजी कार से गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम पहुंचे थे. जैसे ही उनकी मां कार से उतरीं, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. संदीप ने जब लुटेरों का पीछा किया तो बदमाशों ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उनके पैर में गोली मार दी. गोली लगने से संदीप बेतरह जख्मी हो गए. घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी संदीप को तुरंत ऐलेक्सिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है.

    परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    संदीप की बहन ने मीडिया को बताया कि वे श्रद्धा के साथ गंगा स्नान के लिए सिमरिया आए थे, लेकिन बदमाशों ने उनकी मां की चेन छीन ली और भाई के विरोध करने पर उसे गोली मार दी. उन्होंने कहा कि सिमरिया गंगा घाट एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन वहां सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है. अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुष्टि की कि संदीप के पैर में गोली लगी है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है.

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    घटना के बाद सिमरिया घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया. लोगों का कहना है कि सिमरिया धाम में आए दिन ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा. घाट पर न तो स्थायी पुलिस चौकी है और न ही नियमित गश्त की व्यवस्था.

    पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं

    चकिया थाना पुलिस ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने के बावजूद लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

    Also Read : बेकाबू होकर पलटी स्कूली वैन, आधा दर्जन बच्चे जख्मी

    Bihar Bihar news Devotee firing Firing Incident Ganga Bath law and order police negligence religious tourist spot Samastipur Simaria Dham कानून व्यवस्था गंगा स्नान गोलीकांड धार्मिक पर्यटन स्थल पुलिस लापरवाही फायरिंग बिहार बिहार समाचार श्रद्धालु समस्तीपुर सिमरिया धाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,बंगाल के दंपति ने फर्जी आवेदन कर उठाया लाभ
    Next Article रांची जिला प्रशासन की अपील : कोविड संक्रमण को लेकर रहें सतर्क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.