Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्थानीय युवकों ने धनवार बीडीओ को पीटा, बीडीओ पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
    झारखंड

    स्थानीय युवकों ने धनवार बीडीओ को पीटा, बीडीओ पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः जिले के गढ़ मोहल्ले में जाम से पहले निकलने के चक्कर में धनवार बीडीओ और कुछ स्थानीय युवक भिड़ गए. जाम के दौरान नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की पिटाई का आरोप लगाया है. फिलहाल बीडीओ की तहरीर पर इसे लेकर पचम्बा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में दो लोग पकड़े गए हैं जो बीडीओ पर झगड़ा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं.

    गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के गढ़ मोहल्ला में लगे सड़क जाम के दौरान धनवार के बीडीओ राम गोपाल पांडेय के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि बीडीओ के साथ सरकारी वाहन में बैठी उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. इस मामले को लेकर बीडीओ ने पचम्बा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं घटना को लेकर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के पीछे जाम से पहले निकलने का विवाद बताया जा रहा है.

    क्या है पूरा मामला

    बताया जाता है शनिवार को पचम्बा थाना इलाके के गढ़ मोहल्ला में जाम लगा था. इस जाम में गिरिडीह मुख्यालय से वापस धनवार जा रहे बीडीओ राम गोपाल पांडेय का वाहन भी फंस गया. इस वाहन में बीडीओ अपने परिवार के साथ थे. इसी दौरान तीन एम्बुलेंस भी आ गईं. जाम में फंसे एम्बुलेंस को निकलवाने की कोशिश के दौरान बीडीओ की स्थानीय युवकों से बहस हो गई. बात बढ़ी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया. चार-पांच युवकों ने बीडीओ की पिटाई कर दी. बाद में घटना की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और बीडीओ को परिवार के साथ थाने ले आए. पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

    बीडीओ का यह आरोपइस मामले को लेकर बीडीओ के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. बीडीओ नेकहा है कि वे सरकारी कार्य से मुख्यालय आए थे, वापसी में जब वे गढ़ मोहल्ला के पास पहुंचे तो यहां पर लगे जाम में फंस गए. इस बीच एक-एक कर तीन एम्बुलेंस आईं वे भी जाम में फंस गईं. वे अपना परिचय देकर जाम खुलवा रहे थे ताकि एम्बुलेंस को निकाला जा सके. इस दौरान उनके साथ चार-पांच युवकों ने मारपीट की. रुपये और सोने की चेन छीन ली. बीडीओ ने मारपीट का आरोप गढ़ मोहल्ला के कृष्णानंद झा, अभय झा, विजय झा, अभिषेक झा और एक अन्य पर लगाया है.

    आरोपियों ने कहा बीडीओ ने कॉलर पकड़ा और थप्पड़ मारा

    इधर इसगए अभय झा का कहना था कि जाम में उनका भी वाहन फंस गया था. उनके वाहन में उनकी पत्नी जो मानसिक रोगी है, बैठी थी. वह अपनी पत्नी का इलाज करवाकर लौट रहे थे जिसे जल्द से जल्द घर लेकर जाना था. चूंकि वे यहां के स्थानीय हैं, ऐसे में वे लोग खुद ही जाम हटवा रहे थे. उनकी मंशा थी कि पहले एम्बुलेंस को निकाला जाए लेकिन बीडीओ साहब अपने वाहन को पहले निकालना चाहते थे. इसी बात पर बहस हुई. बाद में बीडीओ ने उनका कॉलर पकड़ लिया. जब बचाव करने उनके चाचा कृष्णानंद झा पहुंचे, उन्हें भी थप्पड़ जड़ दिया. कहा कि उसने और उसके चाचा ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है.

    सीसीटीवी फुटेज से सब मामला साफ हो सकता है.डीएसपी ने की जांच

    इधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएसपी संजय राणा ने बीडीओ से पूरी घटना की जानकारी ली. डीएसपी ने कहा कि बीडीओ के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी जांच की जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article धनबाद : कुख्यात अपराधी मिंटू कश्यप की जेल में मौत, मेडिकल टीम करेगा पोस्टमार्टम

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.