Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»लियोनेल मेसी बने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर
    खेल-सिनेमा

    लियोनेल मेसी बने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अल दयेन। लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी ने इस मामले में गेब्रियल बतिस्तुता के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

    अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने लुसैल स्टेडियम में क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में 34वें मिनट में पेनल्टी किक से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह फीफा विश्व कप में मेसी का 11वां गोल था।

    मेसी ने 11 गोल कर हंगरी के महान सैंडर कॉक्सिस और जर्मन गोल-मशीन जुर्गन क्लिंसमैन की बराबरी की है। मेसी से आगे केवल पेले (12), जस्ट फॉनटेन (13), गर्ड मुलर (14), ब्राजील के रोनाल्डो (15) और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (16) हैं। मेसी का यह मैच उनका 25वां विश्व कप मैच भी था, जो लोथर मैथॉस के साथ किसी भी अर्जेंटीना खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक था।

    टूर्नामेंट के इस संस्करण में उन्होंने पांच गोल किए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे के बराबरी पर हैं।

    मेसी के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने क्रोएशिया पर 3-0 की जोरदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रववेश किया। फाइनल में मेसी की अगुआई वाली टीम फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से भिड़ेगी। यह मेसी का दूसरा फीफा विश्व कप फाइनल होगा। अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2014 के फाइनल में पहुंच गया था लेकिन जर्मनी के खिलाफ 1 गोल से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी की निगाहें अब अपने देश के लिए तीसरी फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर है।

    FIFA Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : मोंगिया और सलूजा के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, बिहार-बंगाल की टीम कर रही है कार्रवाई
    Next Article ‘तवांग झड़प’ विवाद के बीच भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास, गरजेंगे राफेल और दिखेगी सुखोई की ताकत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.