Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘तवांग झड़प’ विवाद के बीच भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास, गरजेंगे राफेल और दिखेगी सुखोई की ताकत
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘तवांग झड़प’ विवाद के बीच भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास, गरजेंगे राफेल और दिखेगी सुखोई की ताकत

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तवांग। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारतीय वायुसेना भी पूरी तरह से चौकस नजर आ रही है। तवांग के यांगत्से वाले झड़प विवाद के बीच भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमान गुरुवार (15 दिसंबर) से दो दिवसीय युद्धाभ्यास करने जा रही है। वायुसेना की ओर से दो दिवसीय युद्धाभ्यास 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा।

    ये एक्सरसाइज असम, अरूणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों के एयर-स्पेस में की जाएगी।इसको लेकर वायुसेना की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

    भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में विशेष तौर से पश्चिम बंगाल के हाशिमारा और कलाईकुंडा, असम के तेजपुर और झबुआ और अरूणाचल प्रदेश की एडवांस लैंडिंग स्ट्रीप हिस्सा ले रही हैं. इस एक्सरसाइज में राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा सुखोई और कई हेलीकॉप्टर भी इसका हिस्सा बनेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये एक्सरसाइज 9 दिसंबर की घटना से पहले ही प्लान कर ली गई थी।

    पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच 30 महीने से अधिक समय से सीमा गतिरोध जारी है। पिछले शुक्रवार यानी 9 दिसंबर को संवेदनशील क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास यांग्त्से के नजदीक झड़प हुई थी। 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों ने 300-400 की संख्या में यांगत्से की एक चोटी पर चढ़कर भारतीय सैनिकों को हटाने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सैनिक पहले से तैयार बैठे थे और चीनी सैनिकों को वहां से खदेड़ दिया था।

    भारत सरकार का कहना है कि चीनी सैनिकों ने यांग्त्से इलाके में एलएसी पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा रूप से बदलने की कोशिश की लेकिन चीन के इस प्रयास को भारतीय सैनिकों ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस घटना में दोनों देशों के सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलियोनेल मेसी बने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर
    Next Article दिल्ली: युवक ने छात्रा पर फेंका तेजाब, पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.