Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»एक्टर पुनीत राजकुमार की तरह नेत्रदान करने के लिए 3 लोगों ने की आत्महत्या, अब तक 10 की मौत
    मनोरंजन

    एक्टर पुनीत राजकुमार की तरह नेत्रदान करने के लिए 3 लोगों ने की आत्महत्या, अब तक 10 की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु. कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को गुजरे हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन उनके फैंस अब तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं. कर्नाटक में अब तक मौत के ऐसे 10 मामले सामने आ चुके हैं, जहां प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके. इसके अलावा आत्महत्या से जुड़े कुछ मामले भी दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं सुपरस्टार के पदचिह्नों पर चलते हुए आंखें दान करने के चक्कर में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी. जानकार बताते हैं कि राजकुमार की मौत के बाद नेत्रदान का ग्राफ बढ़ा है. हालांकि, दिवंगत एक्टर के परिवार ने लोगों से शांत रहने की अपील की है.

    राज्य में दर्ज किए गए मौत के 10 में से 7 मामले आत्महत्या के हैं, जबकि तीन लोगों की मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया गया. इसके अलावा तीन लोगों ने आंखें दान करने के लिए अपनी जान दे दी. 3 नवंबर को टुमकुर के रहने वाले भरत ने फांसी लगा ली. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, ‘मैं अप्पू के जाने का दुख सहन नहीं कर पा रहा हूं. मैं उनके साथ रहने के लिए जा रहा हूं. उन्हीं की तरह मेरी आंखें भी दान कर देना.’

    बेंगलुरु शहरी के अनेकल के रहने वाले राजेंद्र ने भी आंखें दान करने के लिए आत्महत्या कर ली. उन्होंने 31 अक्टूबर को घर में फांसी लगा ली थी. रामनगर जिले के चन्नापटना के रहने वाले 26 वर्षीय वेंकटेश ने 4 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी. परिवार का कहना है कि वह अपने पसंदीदा एक्टर की मौत से दुखी थी और तब से ही उसने खाना भी नहीं खाया था.

    नेत्रदान करने वालों की संख्या बढ़ी
    न्यूज18 से बातचीत में नारायण नेत्रालय के डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने कहा कि पुनीत की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग नेत्रदान का संकल्प ले रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘पहले आंखों के अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा 50 से 100 आवेदन आते थे, लेकिन बीते 3-4 दिनों में हमें नेत्रदान का संकल्प लेने वाले लोगों के कम से कम 100 आवेदन मिल रहे हैं. हमें बीते चार दिनों में 14 लोगों के आवेदन मिले, जिसका मतलब है 28 आंखें. एक दिन में 1 या 2 आंखें मिलना मुश्किल होता था, खासतौर से कोविड के बाद, लेकिन दान के मामलों में तेज इजाफा अपने आप में एक रिकॉर्ड है.’ ये आंकड़े केवल एक आई बैंक के हैं. राज्य भर में ऐसे कई स्थान हैं, जहां नेत्रदान के आवेदनों की संख्या में काफी बढ़त हुई है.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तानी अस्पताल का कारनामा! बच्चे की जगह मां को थमाई प्लास्टिक की गुड़िया
    Next Article रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक एवं संचालक श्री पवन मारू का कोलकाता में निधन

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.