Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द
    ट्रेंडिंग

    सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय वायुसेना की सटीक और जबरदस्त स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव गहरा गया है. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाली इस कार्रवाई के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं और जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है. BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF सहित सभी बलों को सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती के निर्देश दिए गए हैं.

    जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर विशेष निगरानी, और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे राफेल लड़ाकू विमानों और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल कर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया. इस कार्रवाई में 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि सूत्रों से मिली है. भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. पाकिस्तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की धमकियों को देखते हुए भारत ने चौकसी और सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर- सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विदेश सचिव बोले…

    Also Read : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर, बस्तर में 22 नक्सली ढेर

    Additional Deployment anti-terror operation border security border tension BSF CISF crpf India-Pakistan border Indian Air Force indian army Indian surgical strike itbp leave cancelled Ministry of Home Affairs national security Operation Sindoor Pakistan-occupied Kashmir paramilitary forces POK SSB terrorist camps destroyed अतिरिक्त तैनाती अर्धसैनिक बल आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई आतंकी ठिकानों पर हमला ऑपरेशन सिंदूर गृह मंत्रालय छुट्टियां रद्द पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक भारत-पाक सीमा भारतीय वायुसेना भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा सीमा तनाव सीमा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगी KKR और CSK, जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article कोडरमा में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.