Latehar : रांची, बोकारो और जमशेदपुर के बाद अब लातेहार के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को ईमेल पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के तुरंत बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया है। उनकी मदद से कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।
Also Read : चंदवारा थाना के एसआई को ACB ने दबोचा, 15 हजार रुपये ले रहा था रिश्वत
Also Read : रांची पहुंचे असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से होगी अहम मुलाकात
Also Read : झारखंड विधानसभा : विधायक जयराम महतो ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा, विभाग ने स्वीकार की देरी

