Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»67 लाख की चोरी कर बदल दिया था घर का ताला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    67 लाख की चोरी कर बदल दिया था घर का ताला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई करीब 67 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पारस कुमार चौधरी (23), मृत्युंजय कुमार उर्फ बॉबी और हरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टी बताये गये। पारस कुमार चौधरी रांची के मोरहाबादी का रहने वाला है। वहीं, मृत्युंजय कुमार उर्फ बॉबी और हरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टी का घर बोकारो में है। इन लोगों के पास से 61 हजार 500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

    पीड़ित विक्रांत तिवारी ने बीते 8 मार्च को ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए घर बंद कर बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे और दरवाजे का ताला खोलने की कोशिश की तो ताला नहीं खुला। करीब से देखने पर पता चला कि किसी ने दरवाजे पर दूसरा ताला लगा दिया है। इसके बाद ताला तोड़कर जब वे घर के अंदर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी खुली थी। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 7 लाख 28 हजार रुपये नकद और करीब 60 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जांच और छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 61 हजार 500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल (JH02P 4272 और JH01FD 9968) बरामद की हैं।

    इस कार्रवाई में ओरमांझी थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, बिनय कुमार, रंजीत कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक हेमंत यादव, आरक्षी महेंद्र राम और गृहरक्षक अनिल कुमार महतो शामिल थे।

    Also Read : लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तफ्तीश शुरू

    67 लाख की चोरी कर बदल दिया थ घर का ताला Three accused arrested for stealing Rs 67 lakh and changing the lock of the house घर तीन आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तफ्तीश शुरू
    Next Article महिला पंचायत सचिव 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने विशुनपुर ब्लॉक से रंगेहाथ पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.