Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 6:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौ’त, यात्रा स्थगित
    ट्रेंडिंग

    वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौ’त, यात्रा स्थगित

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैष्णो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के पास अर्धकुमारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। बीती देर रात तक 7 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया।

    खराब मौसम और भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। जम्मू शहर में पिछले 24 घंटों में 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है, कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF और भारतीय सेना मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लैंडस्लाइड के कारण यात्रा मार्ग पर टिनशेड गिर गए, रेलिंग टूट गईं और बड़े पत्थर सड़कों पर बिखर गए। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन वैष्णो देवी मार्ग पर मलबा काफी दूर तक फैला हुआ है।

    रेल और सड़क यातायात प्रभावित

    नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कटरा के बीच चलने वाली और वहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिनमें से 9 ट्रेनें कटरा बेस कैंप से थीं। इसके अलावा, 27 ट्रेनों को फिरोजपुर, मांडा, चक रक्खवालां और पठानकोट में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। पठानकोट-कंदरोरी रेल ट्रैक पर चक्की नदी में बाढ़ के कारण रेल सेवा ठप है, हालांकि कटरा-श्रीनगर रेल रूट चालू है।

    बादल फटने से तबाही

    मंगलवार को जम्मू में तवी नदी के पास सड़क धंसने से कई गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। डोडा जिले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 से 15 घर बह गए। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे बंद हैं।

    प्रशासनिक कदम

    लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जम्मू में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बुधवार को बंद रखे गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

    Also Read : कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    30 people died in Vaishno Devi landslide landslide Landslide near Vaishno Devi Dham Vaishno Devi Vaishno Devi Dham Vaishno Devi Dham Yatra postponed लैंडस्लाइड वैष्णो देवी वैष्णो देवी धाम वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड वैष्णो देवी धाम यात्रा स्थगित वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में 30 लोगों की मौ'त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.