Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 7:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»Chandrayaan-3 : प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड
    देश

    Chandrayaan-3 : प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : चंद्रयान-3 अब चाँद के करीब है। आज इसरो ने चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया। इसरो के अनुसार अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा, जबकि लैंडर- रोवर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। यहां वो 14 दिन तक पानी की खोज सहित अन्य प्रयोग करेंगे।

    लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैक्स फॉर द राइड मेट’

    सेपरेशन के बाद विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैक्स फॉर द राइड मेट’। इसरो ने बताया कि लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने के बाद अब शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए थोड़ी निचली कक्षा में लाया जाएगा।

    16 अगस्त को चंद्रयान 153 Km X 163 Km की कक्षा में आ गया था

    इससे पहले 16 अगस्त को सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए गए थे। इसके बाद चंद्रयान 153 Km X 163 Km की कक्षा में आ गया था। यानी चंद्रयान की चंद्रमा से सबसे कम दूरी 153 Km और सबसे ज्यादा दूरी 163 किलोमीटर हो गयी थी।

    अब लैंडर को डीबूस्ट किया जाएगा

    प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद अब लैंडर को डीबूस्ट किया जाएगा। यानी उसकी रफ्तार धीमी की जाएगी। यहां से चंद्रमा की न्यूनतम दूरी 30 किमी रह जाएगी। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी।

    सतह पर लैंड कराने तक प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण

    लैंडर को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर लैंड कराने तक की यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होगी। उसे परिक्रमा करते हुए 90 डिग्री कोण पर चंद्रमा की तरफ चलना शुरू करना होगा। लैंडिंग की प्रक्रिया की शुरुआत में चंद्रयान-3 की रफ्तार करीब 1.68 किमी प्रति सेकेंड होगी। इसे थ्रस्टर की मदद से कम करते हुए सतह पर सुरक्षित उतारा जाएगा।

    5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था यान

    चंद्रयान 22 दिन के सफर के बाद 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। तब उसकी स्पीड कम की गयी थी, ताकि यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1,835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गयी थी।

    Chandrayaan-3 land Lander separated moon propulsion module Vikram Lander चंद्रयान-3 प्रोपल्शन मॉड्यूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह से शुरू की संकल्प यात्रा, हेमंत सरकार के खिलाफ साधा निशाना
    Next Article बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में BJP को बहुमत, बंगाल में TMC को बड़ा झटका; जानिए 5 राज्यों का पूरा हाल

    May 4, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    May 4, 2026

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    May 4, 2026

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.