Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
    देश

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इस साल के आखिरी में होने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा गुरुवार को की। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 39 उम्मीदवारों को पहली सूची में जगह दी है। इनमें पांच महिलाओं का नाम है।

    वहीं छत्तीसगढ़ इलेक्शन के लिए जारी की गई पहली लिस्ट में पांच महिलाओं समेत कुल 21 उम्मीदवारों के नाम है। पाटन से सांसद विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट से विधायक हैं।

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, झाबुआ से भानू भूरिया और छतरपुर से ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है।

    मध्य प्रदेश में किसे मिला टिकट?

    बीजेपी ने सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अटल सिंह कंसाना, गोहाद से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी और चाचौड़ से प्रियंका मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छत्तरपुर से ललिता यादव और पथरिया से लखन पटेल को टिकट दिया गया है।


    इसके अलावा गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकुट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम, बइवारा से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुक और जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

    छत्तीसगढ़ में किसे मिला टिकट?

    बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

    बैठक में 4 कैटेगिरी में बांटी गईं सीटें

    बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक में मुख्य सीटों को लेकर काफी गहन चर्चा की गई। सूत्रों की मानें तो राज्यों की सीटों को चार कैटेगिरी में बांटा गया है। इन्हें A,B,C और D कैटेगरी में रखकर चर्चा हुई। टिकट बंटवारे को आसान बनाने के लिए विधानसभा सीटों को 4 हिस्सों में बांट दिया गया है। A कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्सर जीत हासिल करते हैं। B कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिनमें हार और जीत पिछले चुनाव में हो रही है। C कैटेगरी में उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा गया है जिसमें पार्टी के उम्मीद दो बार हार चुके। वहीं, D कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जहां BJP कभी नहीं जीती और जिन पर उनकी स्थिति काफी खराब रही है।

    मध्य प्रदेश में 15 महीने में गिर गई थी कांग्रेस की सरकार

    2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से दो कम 114 सीटें मिलीं थीं। वहीं, बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई थीं। वहीं बसपा को दो जबकि अन्य को पांच सीटें मिली थीं। तब कांग्रेस ने बसपा, सपा और अन्य का साथ लेकर सरकार बनाई थी और 15 साल बाद राज्य में सत्ता पाई थी। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कांग्रेस की सरकार चली। लेकिन 15 महीने पूरे होते-होते कमलनाथ सरकार की सत्ता से विदाई तय हो गई और कई विधायक बीजेपी के साथ हो गए और फिर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की। शिवराज मुख्यमंत्री बने।

    assembly elections Bjp Chhattisgarh JP Nadda Madhya Pradesh new delhi PM modi released first list of candidates मध्य प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChandrayaan-3 : प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने मुखिया मिसफिका हसन के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में पीई दर्ज करने की दी अनुमति

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.