Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालू के लाल पर पत्नी ऐश्वर्या ने लगाया आरोप: ड्रग एडिक्ट है तेजप्रताप यादव, जानिए क्या है मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    लालू के लाल पर पत्नी ऐश्वर्या ने लगाया आरोप: ड्रग एडिक्ट है तेजप्रताप यादव, जानिए क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू के लाल तेजप्रताप यादव को उनती पत्नी ऐश्वर्या ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि तेजप्रताप ड्रग एडिक्ट है। पत्नी ऐश्वर्या ने तलाक के मामले में अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। साथ में ऐश्वर्या ने तेजप्रताप पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
    ऐश्वर्या ने धारा 26 घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन दाखिल कर परिवार अदालत से सुरक्षा की मांग की है। ऐश्वर्या ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि तेज ड्रग एडिक्ट हैं। वह ड्रग्स लेते हैं। इसके बाद खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते हैं।
    मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्य ने कहा है कि एक बार ड्रग्स लेने के बाद तेज ने घाघरा-चोली पहनी और देवी राधा की तरह रूप धरा। तेज कहते हैं- राधा ही कृष्ण है और कृष्ण ही राधा। ऐसा करने से रोकने पर तेज कहते हैं, गांजा तो भोले बाबा का प्रसाद है, उसको कैसे मना करें।
    ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने इस बारे में ससुराल वालों को भी बताया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। तेज के व्यवहार के बारे में सास और ननद से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि तेज अब ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे।

    #Bihar News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची-नई दिल्ली राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रांची डीआरएम ने टीटीई को किया सस्पेंड
    Next Article सबको रुलाकर नम आंखों के साथ तिरंगे में लिपटी सुषमा अंतिम सफर पर निकलीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.