New Delhi : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के Center for Sight में मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। ऑपरेशन सीनियर आई स्पेशलिस्ट डॉ. महिपाल सचदेव ने किया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और कुछ समय तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
लालू यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने ऑपरेशन के बाद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ऑपरेशन ईश्वर की कृपा से सफल रहा। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद भी किया और सभी शुभचिंतकों से उनके पिता की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
ईश्वर की कृपा से मेरे पिताजी की मोतियाबिंद की सर्जरी CentreForSight में डॉ. महिपाल सचदेव के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सहयोग देने वाले चिकित्सकों व स्टाफ का हृदय से आभार। आप सभी शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने हेतु प्रार्थनाओं एवं आशीर्वाद की कामना करती हूँ। 🙏 pic.twitter.com/fHhiFFcZRS
— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) December 20, 2025
पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी लालू यादव की जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें अभी कुछ दिनों तक आराम करना होगा।
Also Read : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- सीएम नीतीश का इलाज मुफ्त में करेंगे


