Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा पहुंचे और ओवरब्रिज के नीचे बनने वाले सर्विस रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में हाल ही में हुए हिजाब विवाद पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।
मंत्री ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस घटना के लिए देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम ने यह जानबूझकर किया है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के मानसिक संतुलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़े तो वे निशुल्क इलाज की पेशकश भी करेंगे।

इसी मौके पर डॉ. अंसारी ने बिहार की आयुष डॉक्टर नुसरत परवीण को झारखंड में नौकरी का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में उन्हें 3 लाख रुपए वेतन, सरकारी फ्लैट और मनचाही पोस्टिंग दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह ऑफर नुसरत को सम्मान और सुशासन के साथ सुरक्षित कार्य करने का अवसर देगा।
डॉ. अंसारी ने कहा, “हिजाब खींचने जैसी घटना न केवल एक व्यक्ति, बल्कि मानव गरिमा, इज्जत और संविधान पर हमला है। झारखंड में किसी के सम्मान से समझौता नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि नुसरत परवीण तेज़तर्रार और मेधावी छात्रा हैं और उन्हें झारखंड सरकार में सम्मान और सुरक्षा मिलेगी।
Also Read : धनबाद में 36वां प्रांतीय खेलकूद समापन, राज्यपाल ने बच्चों को दी स्पोर्ट्स की प्रेरणा


