Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किडनी में इंफेक्शन के बाद लालू यादव AIIMS शिफ्ट, सुबह अचानक बिगड़ गई थी तबीयत
    झारखंड

    किडनी में इंफेक्शन के बाद लालू यादव AIIMS शिफ्ट, सुबह अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। किडनी में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए RIMS प्रबंधन ने दिल्ली एम्स रेफर करने का निर्णय लिया है। मेडिकल बोर्ड के आदेश पर मंगलवार शाम उनको तीन डॉक्टरों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया। उनके साथ उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती और RJD नेता भोला यादव भी गए। RIMS के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया, ‘लालू यादव की स्थिति खराब होती जा रही है। उनके हार्ट और किडनी पर असर हुआ है। पिछली बार भी इलाज के लिए AIIMS, दिल्ली भेजा गया था। अब एक बार फिर उन्हें भेजा जा रहा है।’

    बताया जा रहा है कि लालू की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रांची RIMS में इलाजरत थे। 21 फरवरी को CBI अदालत ने उनको पांच वर्ष जेल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपए का जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उन्हें रांची RIMS में भर्ती कराया था। लालू की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है।

    लगातार डैमेज हो रही किडनी

    रांची RIMS के डाक्टरों ने बताया, ‘उनकी किडनी लगातार डैमेज हो रही है। पेइंग वार्ड में भर्ती RJD अध्यक्ष की किडनी के फंक्शन का स्तर गिर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर हालत में सुधार नहीं होता तो डायलिसिस करायी जाएगी।’ बता दें, लालू को पहले भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले साल नवंबर में बुखार और कमजोरी की शिकायत पर उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। इससे पहले RIMS प्रबंधन ने आरके राणा को दिल्ली AIIMS भेजने का फैसला किया। RIMS में इलाजरत आरके राणा के परिजनों ने बताया कि उनके लंग्स में पानी भर जा रहा है, इस वजह से इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल रहा है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए न्यू ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, राणा के लिवर में इंफेक्शन है। इस वजह से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनको 15 मार्च को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से इलाज के लिए RIMS लाया गया था। सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर के बेटे को अपराधियों ने सिर में मारी गोली, गंभीर स्थिति में रिम्स में इलाजरत
    Next Article बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी दोषी करार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.