Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न्याय उलगुलान महारैली में आएंगे लालू, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, सोनिया, अन्याय के खिलाफ होगा शंखनाद
    झारखंड

    न्याय उलगुलान महारैली में आएंगे लालू, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, सोनिया, अन्याय के खिलाफ होगा शंखनाद

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में जेएमएम की न्याय उलगुलान महारैली होने वाली है. इसके लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है. जिसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस महारैली में जुटेंगे. इसके अलावा आप से नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आने की सहमति दी है. उद्धव ठाकरे की ओर से सुनीता चतुर्वेदी भी इस महारैली में शामिल होगी. जबकि नेशनल कांफ्रेंस से फारूख अब्दुल्ला भी इसमें आएंगे. इंडी गठबंधन के नेताओं ने न्याय उलगुलान महारैली को लेकर संबोधित किया. कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. साथ ही कहा कि अन्याय के खिलाफ यह शंखनाद होगा. उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल झारखंड की बल्कि देश की दशा और दिशा तय करेगी. झारखंड संघर्षों की भूमि रही है. इस धरती से जो आवाज उठेगी वह केंद्र की सत्ता पलटने में कारगर साबित होगी.

    मुद्दों से ध्यान भटका रहे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल मुद्दों से सभी का ध्यान भटकाने का काम करते है. वह नवरात्र में मीट और मछली की बात तो करते है. लेकिन महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं करते. वह लगातार कई दौरे पर आए, कई इवेंट हुए लेकिन उनके मुंह से एकबार भी सरना धर्म कोड की बात बाहर नहीं आई. उन्होंने कहा कि अग्नीवीर इस राज्य से भी कई युवा सेना में भर्ती होते है. जिस तरह से सेना का अपमान किया जा रहा है. युवाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. सेना का यह अपमान प्रधानमंत्री ने अपनी नियत बना ली है. राकेश सिन्हा ने कहा कि गाय के नाम पर कई निर्दोष लोगों की जान गई. हत्याएं भी हुई. जिसका फलाफल यह मिला कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री गौकशी कंपनियों से 250 करोड़ रुपए चंदा लिया. उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता संविधान बदलने की बात करते है. पीएम नरेंद्र मोदी अपने नेताओं से यह बोलवाने का काम करते है.

    बीजेपी के झूठे सपनों का पर्दाफाश करेंगे

    राजद के महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि जहां पर उलगुलान महारैली होगी वह इलाका भी एचईसी में आता है. एचईसी के कर्मियों को 22 महीने से वेतन नहीं मिला है. दस साल से बीजेपी के सांसद रहे. उनकी जवाबदेही तय होगी. हमारे वरीय नेता आएंगे उनके सामने भी इन बातों को रखा जाएगा. दस सालों में जो झूठे सपने दिखाए उसका भी पर्दाफाश करेंगे. जिस तरह से हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया है. इंडिया काफी मजबूत है. 2024 लोकसभा चुनाव में हमलोग उन्हें बेनकाब करेंगे. भारी मतों से जीत इस चुनाव में दर्ज करेंगे.

     जेएमएम के 3 लाख कार्यकर्ताओं का जुटान

    जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2001 में मोरहाबादी मैदान में रैली हुई थी. लोग रैली में शामिल होने के लिए सुबह से जुट रहे थे. झारखंड की सबसे बड़ी रैली थी. जून का महीना था और रैली समाप्त होने के बाद भी अगली सुबह तक लोग रैली में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह न्याय उलगुलान महारैली भी ऐतिहासिक होगी. हम सहयोगी दल न्याय के लिए मिलकर जुटेंगे. राज्य में वरीय नेताओं से बातचीत के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अकेले जेएमएम के 3 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे. वहीं अन्य दलों के भी 2 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे. 5 लाख लोग प्रभात तारा मैदान में आएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यह रैली झारखंड में ठीक चुनाव से पहले हो रही है. इसलिए झारखंड में इसे चुनाव का शंखनाद कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए हरसंभव इंतजाम रैली स्थल में किए जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: रामनवमी जुलूस में बदसलूकी पर बोली अंबा प्रसाद, आजसू की गुंडागर्दी फिर हुई जग जाहिर

     

    #Jharkhand News City News Congress Current News Daily News jharkhand Jmm Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जेएमएम जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी जुलूस में बदसलूकी पर बोली अंबा प्रसाद, आजसू की गुंडागर्दी फिर हुई जग जाहिर
    Next Article भाजपा युवा मोर्चा के नेता का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.