Ranchi : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से काम की तलाश में तमिलनाडु गए सैकड़ों मजदूरों को एक सूता-कपड़ा कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर मारपीट, उत्पीड़न और जबरन रोककर रखने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मजदूरों का कहना है कि उन्हें काम के बहाने तमिलनाडु ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और पर्याप्त भोजन भी नहीं दिया जा रहा। किसी तरह उन्होंने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा, जिसके बाद मामला सामने आया।
मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को जांच कर जल्द से जल्द मजदूरों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से मजदूरों की सुरक्षित वापसी और उनकी स्थिति की निगरानी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित राज्य सरकार से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
Also Read : झारखंड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, TATA AIG से करार


