गुमला में कुल्हाड़ी से काटकर दो भाईयों की हत्या

Joharlive Team

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से काटकर दो भाईयों की हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पतराटोली में एक घर के अलग-अलग कमरों से पुलिस ने दो युवकों का शव शुक्रवार देर शाम बरामद किया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रकाश बेक और 32 वर्षीय जोसेफ बेक के रूप में की गई है जो सगे भाई थे। हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी को भी मौके पर से बरामद कर लिया गया है।
इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। हत्या के कारणों पता नहीं चल सका है। मामले में छानबीन की जा रही है।