Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी-तोरपा सड़कों का बुरा हाल, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
    झारखंड

    खूंटी-तोरपा सड़कों का बुरा हाल, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी से तोरपा और सिमडेगा की ओर जाने वाली सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पिछले 15 दिनों से हो रही नॉन स्टॉप बारिश ने इन सड़कों को खतरनाक बना दिया है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, खासकर दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

    मुख्य मार्ग ठप, वैकल्पिक रास्ते भी जर्जर

    खूंटी से तोरपा जाने वाला मुख्य मार्ग (बाबा आम्रेश्वर धाम और डोड़मा होकर) 19 जनवरी को हुई मूसलाधार बारिश के कारण पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल टूटने से पूरी तरह बंद है। इस वजह से लोग कुंजला, जुरदाग-गम्हरिया होकर तोरपा और सिमडेगा जा रहे हैं, लेकिन इस मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रकों के चलने से सड़क टूट चुकी है और जाम की स्थिति बनी रहती है। खूंटी से तोरपा का एक अन्य मार्ग बाला मोड़-कर्रा होकर है, लेकिन यहां कांटी पुल और एक अन्य डायवर्सन भी खतरनाक स्थिति में हैं। बिचना से सारिदकेल होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी जर्जर हो चुका है।

    तोरपा-मुरहू मार्ग पर सड़क धंसी

    लगातार बारिश के कारण खूंटी से कुमांग होकर मुरहू जाने वाली सड़क रामजय गांव के पास आधी धंस चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस टूटी सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं की गई, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यहां याद दिला दें कि तीन-चार साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन अब यह सैकड़ों गड्ढों से भरी है और कई जगह धंसने की कगार पर है।

    मरम्मत शुरू, लेकिन चुनौतियां बरकरार

    तोरपा-मुरहू मार्ग के धंसने के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीण विकास विभाग, खूंटी के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा ने मीडिया को बताया कि मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। दो दिन पहले वहां मिट्टी डाली गई थी, लेकिन बारिश के कारण वह बह गई। अब वहां बॉल्डर डालने का काम शुरू किया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि सड़क धंसने वाली जगह के जमीन मालिक द्वारा काम में बाधा डालने से मरम्मत में देरी हो रही है।

    Also Read : बालू लदे ट्रक ने 14 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौके पर मौ’त

    continuous rainfall Jharkhand news Jharkhand rain Khunti Monsoon 2025 Poor Road Condition pothole-filled roads road accidents road hazard road safety rural areas Simdega Torpa Traffic Issues two-wheeler riders waterlogging खूंटी गड्ढे वाली सड़क ग्रामीण क्षेत्र जलजमाव झारखंड बारिश झारखंड समाचार ट्रैफिक समस्या तोरपा दोपहिया वाहन मॉनसून 2025 लगातार बारिश सड़क की खराब स्थिति सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिडिल क्लास को जल्द मिल सकती है GST में राहत, सस्ती होगी ये चीजें
    Next Article मंत्री इरफान अंसारी : हूल क्रांति में अंग्रेजों के साथ थी भाजपा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.