Khunti : खूंटी में नशे के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बीते दो दिनों में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तरफ भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया, तो दूसरी तरफ एक वांछित आरोपी को देशी कट्टा के साथ दबोच लिया। इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


