Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी नगर पंचायत चुनाव : रानी टूटी ने रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं अध्यक्ष
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी नगर पंचायत चुनाव : रानी टूटी ने रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं अध्यक्ष

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी नगर पंचायत के चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी पर भरोसा जताया है। उन्होंने अध्यक्ष पद की कुर्सी बरकरार रखते हुए कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा को 3879 वोटों से हरा दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित सोनम बागे तीसरे स्थान पर रहीं। अंतिम नतीजों के मुताबिक रानी टूटी को 9177 मत मिले। मनोनीत बोदरा को 5298 वोट हासिल हुए, जबकि सोनम बागे को 2476 मत प्राप्त हुए। शहर में इस जीत को मौजूदा कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों पर जनता की स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है। मतगणना कदमा स्थित कृषि बाजार समिति के गोदाम में बनाए गए केंद्र पर शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हुई। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से गिनती पूरी कराई गई।

    गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के साथ 19 वार्ड पार्षदों के लिए भी वोटिंग हुई थी। अध्यक्ष पद के लिए तीन मुख्य उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 77 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। नतीजे सामने आते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया और विजेता को बधाइयां मिलने लगीं।

    राजनीतिक तौर पर यह चुनाव इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि केंद्र और राज्य स्तर पर साथ चल रहे कांग्रेस और झामुमो ने यहां अलग-अलग उम्मीदवारों को समर्थन दिया। दोनों दलों के बीच तालमेल नहीं बन पाया, जिसका सीधा फायदा भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मिला। विश्लेषकों का कहना है कि अगर विपक्ष एकजुट होकर एक ही उम्मीदवार उतारता तो मुकाबला ज्यादा कड़ा हो सकता था। अलग-अलग लड़ने से वोटों का बंटवारा हुआ और इसका लाभ रानी टूटी को मिला।

    Also Read : रांची नगर निकाय चुनाव : वार्ड 25 के नतीजे पर लगी रोक, हंगामा… देखें वीडियो

    became president for the second time Khunti Nagar Panchayat Elections: Rani Tuti created history खूंटी नगर पंचायत चुनाव : रानी टूटी ने रचा इतिहास दूसरी बार बनीं अध्यक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निकाय चुनाव : वार्ड 25 के नतीजे पर लगी रोक, हंगामा… देखें वीडियो
    Next Article मालगाड़ी की चपेट में आया मासूम, मौके पर तोड़ा दम

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.