Chatra : चतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टंडवा थाना क्षेत्र के शिवपुर-टोरी रेलखंड पर स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में एक मासूम बच्चा चलती मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस भीषण हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चा रेलवे साइडिंग के पास
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान हुम्बी गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा रेलवे साइडिंग के पास ही मौजूद था, तभी वहां से गुजर रही मालगाड़ी उसकी चपेट में आ गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इलाके में पसरा मातम
घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम पसर गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। सभी बच्चे के बचपन की यादों और अचानक हुई मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read : रांची नगर निकाय चुनाव : वार्ड 25 के नतीजे पर लगी रोक, हंगामा… देखें वीडियो


