Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौ’त, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौ’त, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद 55 वर्षीय कैदी खेमलाल महतो उर्फ खेलवा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में इलाज के दौरान मृत पाए गए। खेमलाल कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव के रहने वाले थे और पिछले दो साल से जेल में सजा काट रहे थे।

    जेल प्रशासन के अनुसार, खेमलाल कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एसबीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कहा कि कैदी को समय-समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई।

    हालांकि, मृतक के परिजन जेल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। खेमलाल के दामाद टेकलाल महतो ने कहा कि तीन दिन पहले मुलाकात के दौरान उनकी हालत बेहद नाजुक थी। वह बिना सहारे खड़ा नहीं हो पा रहे थे और बात भी ठीक से नहीं कर पा रहे थे। बेटे उमेश कुमार ने बताया कि उनके पिता कई हफ्तों से बीमार थे, लेकिन जेल अस्पताल में उन्हें उचित देखभाल नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर रेफर और इलाज किया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी।

    परिजनों ने उपायुक्त और एसपी से मामले की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    घटना के बाद हारम गांव में भी गुस्सा देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों की स्थिति में समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेलों में चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिससे कैदियों की जान जोखिम में पड़ती है।

    जिला प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और पूरी घटना पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

     

    SBMCH केंद्रीय कारा कैदी इलाज कैदी मौत खेमलाल महतो जिला प्रशासन जेल जेल प्रशासन जेल सजा जेल स्वास्थ्य सुविधा दिल का दौरा परिवार आक्रोश परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप स्वास्थ्य लापरवाही हजारीबाग हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौत हारम गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोहिणी आचार्य ने कहा: कोई बेटी-बहन मेरे जैसी न हो अपमानित
    Next Article पटना चौक-चौराहों पर PK का संन्यास पोस्टर, सियासत में तहलका

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.