Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»करुर रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौ’त, सीएम स्टालिन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए
    ट्रेंडिंग

    करुर रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौ’त, सीएम स्टालिन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2025Updated:September 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Tamil Nadu : तमिलनाडु के करुर जिले में बीती कल एक चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। इस रैली का आयोजन तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय के नेतृत्व में किया गया था।

    हादसे में घायल हुए 95 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 51 को करुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में और 44 को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया। राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंटहिल कुमार के मुताबिक एक मरीज की हालत गंभीर है, बाकी सभी की स्थिति स्थिर है।

    #WATCH | Karur, Tamil Nadu | On the Karur stampede, Tamil Nadu Health Secretary, P Senthil Kumar says, “A total of 95 people have been admitted to the hospital. Fifty-one are admitted to the Government Medical College and Hospital. Except for one, the others are stable.… pic.twitter.com/qKxTKL8cZQ

    — ANI (@ANI) September 28, 2025

    तमिलनाडु के डीजीपी जी. वेंकटारमन ने बताया कि विजय के रैली में देर से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने कहा कि हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

    सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में घटना स्थल पर बिखरी चप्पलें और कपड़े दिखाई दिए। दृश्य बेहद भावुक कर देने वाले थे।

    मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि तमिलनाडु के इतिहास में किसी राजनीतिक रैली में इतनी बड़ी जनहानि पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री ने शनिवार रात करुर के अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन का आदेश भी दिया है।

    स्टालिन ने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा।

    एमके स्टालिन करुर करुर अस्पताल करुर चुनावी रैली करुर त्रासदी करुर न्यूज़ करुर रैली जांच आयोग करुर रैली मौत करुर हादसा करुर हादसे की जांच टीवीके रैली दुर्घटना तमिलनाडु न्यूज 2025 तमिलनाडु पुलिस जांच तमिलनाडु राजनीतिक रैली तमिलनाडु रैली भगदड़ तमिलनाडु सीएम स्टालिन बयान भगदड़ तमिलनाडु भगदड़ में मौत विजय टीवीके विजय राजनीतिक कार्यक्रम विजय रैली मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs PAK : एशिया कप 2025 फाइनल आज… जानें दुबई की पिच रिपोर्ट
    Next Article झारखंड में आज बारिश से राहत, मौसम रहेगा मेहरबान!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.