Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»करीना कपूर खान की ननद सबा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक PIC, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
    मनोरंजन

    करीना कपूर खान की ननद सबा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक PIC, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सैफ अली खान की बहन सबा अली खान इकलौती ऐसी फैमिली मेंबर हैं जो फिल्मों से दूर हैं. शर्मिला टैगोर की बेटी सबा यूं तो ज्वैलरी डिजाइनर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी फैमिली से जुड़े हर किसी के साथ नए-पुराने फोटोज शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों सबा ने अपने अब्बा मंसूर अली खान पटौदी और मम्मी शर्मिला की कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की थी, अब अपनी प्यारी भाभी करीना कपूर खान के  संग एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर कर प्यार जताया है.

    सबा अली खान ने करीना कपूर खान के साथ बिताए गए पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस फोटो में करीना मल्टी कलर के फ्लोरल कुर्ते में नजर आ रही हैं. अपने बालों को पीछे बांध कर ईयरिंग और स्लिंग बैग कैरी किए नजर आ रही हैं. इसके अलावा बेबो ने अपने हाथ में मग पकड़ा हुआ है. वहीं सबा ने पर्पल कलर के ड्रेस के साथ हूप ईयरिंग पहना हुआ है. दोनों एक दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर कर सबा ने कैप्शन में लिखा ‘लव यू..हमने जो पल शेयर किए..जो समय हमने साथ बिताए, हमारी जर्नी इसी तरह प्यार, खुशी के साथ चलती रहे’. सबा के पोस्ट से पता चल रहा है कि ये तस्वीर 3 महीने पहले सितंबर महीने में ली गई थी.

    करीना कपूर खान को अपनी ननद सबा अली खान की इस अदा पर बेहद प्यार आया. करीना ने सबा की इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा ‘लव यू टू’.  करीना के इस प्यार भरे पोस्ट को सबा ने फिर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. करीना का अपनी ननदों सबा और सोहा अली खान दोनों से काफी अच्छी अंडरस्टैंडिग है.

    सबा अली खान ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी फैमिली के हर सदस्य को बेहद प्यार करती हैं. सबा कभी शर्मिला टैगोर और अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान तो कभी भाई सैफ अली खान, बहन सोहा अली खान की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इसके अलावा अपने घर के बच्चों तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान, इनाया खेमू, सारा अली खान और इब्राहिम की फोटोज भी शेयर करती हैं.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article ओमीक्रोन के खतरे के बीच ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने ली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.