Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments3 Mins Read19
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन विवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक की भूमिका अब सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि जमीन से जुड़े मामलों में थानेदार कानून और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपनी मर्जी से कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मामलों में जमीन ही नहीं, बल्कि घर तक खाली करवाकर दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाने की कोशिश की जा रही है।

    कांके ब्लॉक चौक के पास करोड़ों की जमीन का मामला

    कांके ब्लॉक चौक के समीप खाता नंबर 200, प्लॉट नंबर 1467 की कुल 41.5 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बाजार में इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। यह जमीन सियावर शरण सिन्हा के नाम से खरीदी गई थी और उनके परिवार के विजय कुमार सिन्हा करीब 40 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं। फिलहाल जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। बताया जाता है कि एसडीओ कोर्ट के आदेश के बाद जमीन के एक हिस्से पर पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच धमकी और गाली-गलौज का सिलसिला शुरू हो गया।

    डर के कारण परिवार ने छोड़ा घर

    विवादित जमीन के पीछे विजय कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ करीब 10 डिसमिल जमीन पर कई वर्षों से मकान बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि जमीन पर काम कर रहे लोगों की ओर से लगातार घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस स्थिति से परेशान होकर विजय सिन्हा और उनका परिवार मारपीट और धमकी से बचने के लिए घर को किराये पर देकर खुद दूसरी जगह रहने चले गए।

    बताया जाता है कि इसी दौरान कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने किरायेदार से घर खाली करवाकर उसमें ताला लगवा दिया और बाद में उस ताले की चाबी दूसरे पक्ष को सौंप दी। जबकि इस मकान से जुड़े किसी भी प्रकार के कब्जे को लेकर अदालत की ओर से कोई अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। इस घटना के बाद मामला अब तूल पकड़ने लगा है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

    मामले में जोहारलाइव के संवाददाता ने कांके थानेदार के प्रकाश रजक के सरकारी नंबर 9431706185 पर संपर्क करने की कोशिश की। पहली बार तो पूरा रिंग हुआ, पर सामने से फोन रिसीव नहीं किया गया। वहीं, दो मिनट बाद ही जब दूसरी बार कॉल लगाया गया तो फोन आउट ऑफ रीच हो गया।

    डीजीपी ने दिया है जमीन दलालों से दूर रहने निर्देश

    राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पहले ही पुलिस अधिकारियों को जमीन दलालों से दूरी बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है। इसके बावजूद जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर थाना स्तर पर मैनेजमेंट कर जमीन के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं और पुलिस की छवि पर भी असर पड़ रहा है।

    Also Read : CM हेमंत से मिले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, 2026-27 बजट की प्रति सौंपी

    Jharkhand news Jharkhand police kanke land case Kanke Police Station Kanke SHO became the 'master' in the land dispute land dispute Prakash Rajak ranchi news Ranchi Police Action जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत से मिले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, 2026-27 बजट की प्रति सौंपी
    Next Article DC ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.