Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ
    देश

    जस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read22
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूर्यकांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वह जस्टिस बीआर गवई का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हुआ। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगले सीजेआई के रूप में नियुक्त किया गया था और वे लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति 9 फरवरी 2027 को निर्धारित है।

    हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे हैं। उनकी शिक्षा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान मिला था।

    अपने करियर के दौरान जस्टिस सूर्यकांत कई ऐतिहासिक फैसलों और महत्वपूर्ण आदेशों का हिस्सा रहे हैं। इनमें अनुच्छेद 370 हटाने से जुड़े फैसले, पेगासस जासूसी मामले की जांच समिति का गठन, राजद्रोह कानून पर रोक लगाने का निर्देश और बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से जुड़े आदेश शामिल हैं। एक आदेश में उन्होंने एक महिला सरपंच को लैंगिक पूर्वाग्रह के कारण गलत तरीके से हटाए जाने पर बहाल भी किया था।

    वह उन न्यायाधीशों की पीठ में भी शामिल रहे जिन्होंने सेना की वन रैंक-वन पेंशन योजना को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया। इसके अलावा उन्होंने बार एसोसिएशनों में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश भी दिया। जस्टिस सूर्यकांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा में सुरक्षा चूक की जांच के लिए गठित समिति की पीठ का भी हिस्सा थे।

    इन दिनों वह उस पीठ में शामिल हैं जो राज्यपाल और राष्ट्रपति की शक्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई कर रही है। यह फैसला आने वाले समय में सभी राज्यों पर असर डाल सकता है।

    जस्टिस सूर्यकांत का अब तक का सफर न्यायपालिका में उनकी गहरी समझ, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक न्याय के प्रति दृढ़ दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी नियुक्ति के साथ अब न्यायपालिका में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

    Also Read : विजय की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर का किया विरोध

    Justice Surya Kant will be sworn in as the 53rd Chief Justice of India tomorrow. जस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे भारत के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविजय की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर का किया विरोध
    Next Article डिजिटल शादी कार्ड भेज हैक कर लिया बैंक अकाउंट, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.