Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण, जेल अदालत में 6 बंदी हुए रिहा
    झारखंड

    जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण, जेल अदालत में 6 बंदी हुए रिहा

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुजीत नारायण प्रसाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर सुजीत नारायण प्रसाद ने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ बातचीत कर कई जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों में पीड़ितों के बीच मुआवजे के चेक भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनिल कुमार मिश्रा से भी बातचीत की और अदालत के कामकाज को और बेहतर तरीके से चलाने को लेकर सुझाव दिए।

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में लगा जेल अदालत

    इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेलमें जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 मामलों को अदालत के सामने रखा गया। सुनवाई के बाद 6 बंदियों को राहत देते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया। जेल अदालत के जरिए बंदियों को जल्दी न्याय दिलाने की कोशिश की जाती है, जिससे छोटे मामलों में लंबे समय से जेल में बंद लोगों को राहत मिल सके।

    कैदियों के खाने की गुणवत्ता की भी हुई जांच

    जेल अदालत के दौरान कैदियों के लिए बन रहे शाम के खाने की भी जांच की गई। मौजूद न्यायिक पदाधिकारियों ने खुद खाना चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को सही और बेहतर भोजन मिल रहा है।

    स्वास्थ्य जांच शिविर और विधिक जागरूकता कार्यक्रम

    इस मौके पर जेल में बंद कैदियों के लिए मेडिकल जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें कई बंदियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही गई।

    जरूरतमंद कैदियों से लिए गए लीगल एड के आवेदन

    कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से जरूरतमंद कैदियों से मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन भी लिए गए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस.बी. शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी, सार्थक शर्मा, रितविका सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी, जेल अधीक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    Also Read : चाईबासा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-75E जाम किया

    Birsa Munda Central Jail Ranchi District Legal Services Authority Ranchi DLSA Ranchi Jail Adalat Ranchi Jharkhand Judiciary News Jharkhand news Legal Awareness Program National Lok Adalat Ranchi Court News ranchi news Sujit Narayan Prasad
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-75E जाम किया
    Next Article पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.