Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»MGM के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की उठाई मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    MGM के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की उठाई मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर के जूनियर डॉक्टरों ने झारखंड सरकार से वेतन (स्टाइपेंड) में बढ़ोतरी की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन ‘जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA)’ के बैनर तले राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव को संबोधित किया गया है।

    डॉक्टरों ने कहा है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न और एक्सटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला वेतन पिछले कई वर्षों से जस का तस है, जबकि महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ज्ञापन में मौजूदा और प्रस्तावित वेतन का साफ उल्लेख किया गया है।
    सीनियर रेजिडेंट्स के लिए मौजूदा वेतन ₹80,000 से शुरू होकर ₹85,000 तक है, जिसे बढ़ाकर ₹95,000 से ₹1,10,000 तक करने की मांग की गई है।
    जूनियर रेजिडेंट्स (अकादमिक) के लिए यह ₹54,500 से ₹63,500 तक है, जिसे ₹80,000 से ₹90,000 तक करने का प्रस्ताव रखा गया है।
    नॉन-अकादमिक जूनियर रेजिडेंट्स का वर्तमान वजीफा ₹54,500 है, जिसे बढ़ाकर ₹80,000 करने की मांग की गई है।

    JDA अध्यक्ष डॉ. गणेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. जहानजेब खान और कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार से आग्रह किया गया है कि वह पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी डॉक्टरों को उचित मानदेय दे।

    डॉक्टरों ने कहा है कि वेतन में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है और महंगाई के कारण उनका गुज़ारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो इससे न केवल डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

    Also read: दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल…

    Health Minister Irfan Ansari jamshedpur Jharkhand Government junior doctors Junior Doctors Association. Memorandum MGM Medical College Stipend Hike
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविशाल ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अपराधी
    Next Article बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, व्यापारी की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.