Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुशांत सिंह केस : रिया और शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी
    देश

    सुशांत सिंह केस : रिया और शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मुंबई की अदालत ने रिया और शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और 18 अन्य आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही थी।

    पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की ओर से जमानत के लिए दायर की गई याचिका पर भी आज हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है।
    वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए। 

    एनसीबी ने कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है कि वो नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। गौरतलब है कि आठ सितंबर को एनसीबी ने कई दौर की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। 

    अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। एनसीबी को इस जांच में कई अहम सुराग भी मिले हैं, अब तक एनसीबी ने 17 गिरफ्तारियां की हैं। 

    Latest news National news Online news Riya sushant singh rajput case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप रे दोषी करार
    Next Article देवघर : उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय व स्ट्राँग रूम का किया निरीक्षण, कहा- कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.