Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय व स्ट्राँग रूम का किया निरीक्षण, कहा- कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्त
    झारखंड

    देवघर : उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय व स्ट्राँग रूम का किया निरीक्षण, कहा- कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर । मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जिला कोषागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला कोषागार कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा करते हुए स्थापना से जुड़े रोकड़ पंजी, पेंशन भुगतान, पीएलए खाता, विपत्र भुगतान, आवंटन पंजी आदि से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।
    इसके अलावे उपायुक्त द्वारा नॉन जुडिशियल रजिस्टर कोर्ट फी, स्टांप रजिस्टर, एडवोकेट्स वेलफेयर फंड स्टांप रजिस्टर, चेक पंजी, आरडीएस डिवीजन आवंटन व्यय पंजी, गैर न्यायिक मुद्रक पंजी, न्यायिक मुद्रक पंजी, कोषागार स्थापना रोकड़ बही आदि बही-खातों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को समय-समय पर पेंशनरों की भुगतान हेतु जीवन प्रमाण पत्र का निरीक्षण करने की बात कही, ताकि आगे कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
    वही मौके पर उपस्थित उप कोषागार पदाधिकारी ने पीएल अकाउंट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही कोषागार पदाधिकारी ने बताया कि कोषागार से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण रूप से अप टू डेट रखा गया है।
    इसके अलावा उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जिला कोषागार स्ट्राँग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्राँग रूम के जीर्णोद्धार को लेकर कोषागार पदाधिकारी को निदेशित किया कि संबंधित विभाग को पत्राचार करते हुए भवन की स्थिति व मरम्मतिकरण की आवश्यकता से अवगत कराएँ।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला लेखा पदाधिकारी एम.के. झा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, विशालदीप खलखो, उप कोषागार पदाधिकारी ध्रुवनारायण राय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह केस : रिया और शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी
    Next Article 9 महीने की हेमंत सरकार में राज्य की महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार, कुंभकर्णी नींद में है सरकार: संजय सेठ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.