Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुरू, 9 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा परीक्षा आयोजित
    झारखंड

    झारखंड में जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुरू, 9 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा परीक्षा आयोजित

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: काफी विवादों के बाद सातवीं से दसवीं जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है. 3 दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 4 हजार 885 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. रांची के 9 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जा रही है जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. 252 पदों के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाली ये परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक चलेगी. इससे पहले जेपीएससी मेंस की परीक्षा 28 से 30 जनवरी के बीच होनी थी .लेकिन झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद पीटी का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है. जिसमें करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थी बढ़ गए हैं और उसके बाद जेपीएससी ने पूरी तैयारी कर यह परीक्षा आयोजित कर रही है.

    परीक्षा के लिए निर्देश
    परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कई निर्देश दिए गए हैं. सभी 6 पेपर की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा. तभी उन्हें मेधा सूची में शामिल किया जाएगा. परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, कागज पाठ्यपुस्तक, खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. इसके साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का ख्याल तमाम परीक्षा केंद्रों पर रखा जा रहा है .परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. मास्क अनिवार्य किया गया है.

    परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों ने रिजल्ट के बाद नियुक्तियों पर संशय व्यक्त किया है. उनकी मानें तो इस राज्य में परीक्षाएं तो होती है. रिजल्ट भी प्रकाशित कर दिया जाता है. नियुक्तियां भी हो जाती है और उसके बाद परीक्षाएं रद्द कर दी जाती है. ऐसे में परीक्षा तो देते हैं लेकिन नियुक्ति और परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर मन में डर जरूर रहता है. बताते चलें कि जेपीएससी सातवीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर भी विवाद हुआ था. जिसके बाद हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन रांची के 9 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, अपनों के बीच होली मनाने का इंतजार
    Next Article जेल में ही मनेगी लालू की होली, अब 1 अप्रैल को सुनवाई

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.