Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश को हरा पत्रकार एकादश बना चैंपियन
    खेल-सिनेमा

    मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश को हरा पत्रकार एकादश बना चैंपियन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: गणतंत्र दिवस के पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैत्री मैच में पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को 35 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैच के बाद प्रशासन एकादश के कप्तान अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि मैच में हार जीत तो होते रहती है. लेकिन यह दोस्ताना मैच से लोगों को बताना है कि आपस में भाईचारा बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि आगे भी हम लोग इसी तरह मैच खेलते रहेंगे. वहीं पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने कहा कि मैच जीतना और हारना, यह तो खेलने पर ही निर्भर होता है. आज हमारे टीम के खिलाड़ियों ने पूरा दम दिखाया और खेल में अपना भरपूर प्रदर्शन दिखाया. खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हम मैच जीते. मगर प्रशासन एकादश भी पूरी तरह से खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखे. लेकिन आखिर में हमारे गेंदबाजों ने जीत दिलाने में कामयाब रही. मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रशासन एकादश के कप्तान शैलेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तरुण कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वीरेंद्र प्रसाद, सर्वश्रेष्ठ फील्डर पप्पू चौहान और सर्वश्रेष्ठ प्रोमिसिंग खिलाड़ी सुभाष कटरियार को घोषित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका राजेंद्र कुमार और राजेश कुमार, स्कोरर की भूमिका विकास कुमार और रितेश कुमार तथा कमेंटेटर की भूमिका हरिशंकर प्रसाद, अशोक सिंह और राजा ने निभाई.

    मैच में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार, गोमिया इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह, तेनुघाट जेल अधीक्षक अरुणाभ, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम, गोमिया वीडियो महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी आशीष कुमार, तेनुघाट जेलर नीरज कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, सुभाष कटरियार, वीरेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, पप्पू सिन्हा, बॉबी राज, जीवन सागर, संजय रवानी, राकेश शर्मा, सुभाष रविदास, रमेंद्र सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुरस्कार वितरण नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, ओएनजीसी के पदाधिकारी अनूप मिंज, अनोखे लाल, गौरव प्रसाद के द्वारा किया गया. मैच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका विद्यालय के रविंद्र राम, रवि राय, संतोषी महारा सहित शिक्षक शिक्षिका ने निभाई. विद्यालय के नवम वर्ग की छात्राएं ने मैच के बाद नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    ये भी पढ़ें: झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का इंडिया ‘ए’ टीम में चयन, परिवार में उत्सव का माहौल

    अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार आज की खबर करंट न्यूज क्रिकेट गणतंत्र दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट न्यूज हेडलाइन पत्रकार एकादश प्रशासन एकादश बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुभाष कटरियार स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटुंडी में भगवा झंडा लगाने को लेकर बवाल, मारपीट में कई घायल
    Next Article मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, सौ ग्रामीणों का हुआ निशुल्क जांच

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.