Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो-कांग्रेस गठबंधन चोर-चोर मौसेरे भाई, राज्य की सभी सीटें जीत रही एनडीए : विष्णु देव साय
    झारखंड

    झामुमो-कांग्रेस गठबंधन चोर-चोर मौसेरे भाई, राज्य की सभी सीटें जीत रही एनडीए : विष्णु देव साय

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़ के सीएम ने की साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में चुनावी सभा

    साहिबगंज/पाकुड़/दुमका : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बुधवार को झारखंड में 3 जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहेट, पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. उन्होंने कहा झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए जीत रही है. कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया. हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी जी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी, जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं. झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में, माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं.

    विकास के लिए अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर रहे जनता का पैसा

    साय ने कहा कि झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के घर से करोड़ों रूपए निकलता है. कांग्रेस के एक सांसद धीरज कुमार के यहां छापा पड़ता है तो उसके यहां से 351 करोड़ रूपए घर से निकलता है. ये सारा जनता का पैसा है. ये पैसा विकास में नहीं लग रहा है, ये पैसा सड़क, बिजली, पानी के लिए नहीं लग रहा है, बल्कि उन्होंने अपने एशो-आराम के लिए रखा है, जो उनके घर से मिल रहा है. उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम को चोर-चोर मौसेरे भाई बताते हुए जनता से उसे उखाड़ फेंकने की बात कही.

    आदिवासी विरोधी है कांग्रेस-झामुमो गठबंधन

    उन्होंने कहा कांग्रेस-झामुमो ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया. उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा. भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहां आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की भी कोई कमी नहीं होती है.

    चोर मौसेरा भाई राज्य सीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के पास लोगों को लड़ाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं : कल्पना
    Next Article संथाल परगना की तीनों सीटों पर इंडिया अलायंस जीत रही, भाजपा का सफाया तय : सुप्रियो

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.