Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा के पास लोगों को लड़ाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं : कल्पना
    झारखंड

    भाजपा के पास लोगों को लड़ाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं : कल्पना

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन के दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट मांगने जामताड़ा पहुंची. जामताड़ा बेना डंगाल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा कि जब हमारे बिरसा आबा ने अंग्रेजों के खिलाफ धनुष-बाण उठाया था, उस समय भाजपा का उदय भी नहीं हुआ था. जब हमारे पूर्वज अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, जब हमारे दिशोम गुरु शिबू सोरेन किसी के सामने नहीं झुके, तो हमारे वीर हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी के सामने कैसे झुक सकते हैं. उनके न झुकने के कारण ही वे आज जेल में हैं. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यह तय है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. जिस तरह आपके प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने साजिश के तहत जेल भेजा है, उसी तरह इस बार जनता भी भारत गठबंधन से हाथ मिलाकर भाजपा को खत्म कर देगी. पूरे झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के साथ है.

    जनता ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया

    हमारे झारखंड में तीन चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. चुनाव का परिणाम स्पष्ट है. जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दिया है. संथाल परगना में हो रहा यह अंतिम चुनाव ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का काम है. दुमका, राजमहल, गोड्डा में इंडिया गठबंधन के तीनों प्रत्याशी भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहीं भारत की खूबसूरती है और अनेकता में एकता देखने को मिलती है. कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां का जल, जंगल और जमीन हमारा है. इसलिए यहां जो सरकार होगी और यहां के जो सांसद होंगे वह भी झारखंडी होंगे. इस चुनावी रैली में प्रत्याशी नलिन सोरेन ने लोगों से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की. मौके पर पूर्व कांग्रेस सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी, रविन्द्र नाथ दुबे, चमेली देवी, जिला प्रवक्ता अशोक मंडल व देवाशीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य प्रदीप मंडल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, मुक्त मंडल, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, साकेश सिंह, चंचल राय, इम्तियाज अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों झामुमो समर्थक उपस्थित थे.

    इंडिया गठबंधन कल्पना सोरेन चुनावी सभा जामताड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमादक पदार्थों के सेवन रोकने के लिए सरकार तैयार, समाज का सहयोग भी जरूरी : एल खियांगते
    Next Article झामुमो-कांग्रेस गठबंधन चोर-चोर मौसेरे भाई, राज्य की सभी सीटें जीत रही एनडीए : विष्णु देव साय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.