Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेसा कानून पास होने पर झामुमो ने रांची में मनाया जश्न
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून पास होने पर झामुमो ने रांची में मनाया जश्न

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झामुमो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झामुमो ने हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट से पेसा कानून पारित होने पर शुक्रवार को राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। झामुमो रांची जिला के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, रंग-अबीर और मिठाइयों के वितरण के साथ जुलूस निकाला। अल्बर्ट एक्का चौक का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की।

    इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से राज्य के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के हक और अधिकारों की प्रभावी रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से ग्राम स्वशासन को मजबूती मिलेगी और ग्राम सभाओं को संवैधानिक अधिकार प्राप्त होंगे। यह आदिवासी समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जो कहते हैं, वही करते हैं और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों को दिल से महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी झूठे आश्वासन नहीं देते और पेसा कानून का कैबिनेट से पास होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

    मुस्ताक आलम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पेसा कानून को लेकर भाजपा द्वारा हमेशा केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इसके विपरीत हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आते ही इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और पेसा कानून विधेयक को कैबिनेट से पारित कर ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को अपने नेता पर गर्व है।

    जश्न के इस कार्यक्रम में झामुमो की कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, अंतू तिर्की, केंद्रीय सदस्य पवन जेड़िया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य वीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, वीरू साहू, रतीश द्विवेदी, अंकिता वर्मा, अफरोज आलम, फरीद खान, मधु तिर्की, आरिज खान कुलदीपक, जनक नायक, डॉ. चिंतामणि सांगा, मंटू लाला, गुड्डू, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, चामू बैंक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

    Also Read : Escort Service के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

    JMM celebrated in Ranchi after the PESA Act was passed. झामुमो पेसा कानून पास होने पर झामुमो ने रांची में मनाया जश्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवीबी-ग्राम जी एक्ट को निरस्त कर मनरेगा बहाल करे केंद्र : कमलेश
    Next Article कर्तव्यहीनता पर डीसी सख्त, राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.