Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज
    ट्रेंडिंग

    जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Jio
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश की प्रमुख ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने Jio प्लेटफॉर्म लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू को अपग्रेड कर 148 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपये) कर दिया है। वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी के EBITDA/PAT का CAGR 18-21 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही, 2028 तक फ्री कैश फ्लो 558 अरब डॉलर पहुंच सकता है। रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम कीमतों में गिरावट की संभावना जताई गई, जिससे जियो को फायदा होगा।

    पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने Jio की वैल्यू 136 अरब डॉलर (करीब 11,936 अरब रुपये) लगाई थी। ICICI ने इससे 12 अरब डॉलर (करीब 1,050 अरब रुपये) ज्यादा का अनुमान दिया है। हाल ही में रिलायंस की सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने 2026 की पहली छमाही में जियो का IPO लाने का ऐलान किया था, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।

    ब्रोकरेज फर्म ने भारती एयरटेल को ‘बाय’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया। बेहतर विजिबिलिटी और मजबूत फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को इसका कारण बताया गया।

    ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, जियो नए क्षेत्रों जैसे कंटेंट, स्टोरेज, डिजिटल एंटरप्राइज सॉल्यूशन, MSME मैनेज्ड सर्विसेज और रिलायंस इंटेलिजेंस के AI डिप्लॉयमेंट पर फोकस कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-28 में नॉन-कनेक्टिविटी बिजनेस का ग्रोथ रेट 46.7 प्रतिशत रहेगा। 5G रोलआउट और 6जी पेटेंट से भी फायदा होगा। 5G मार्केट में जियो का शेयर 66 प्रतिशत से ज्यादा है।

    रिपोर्ट में भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन अपग्रेड के कारणों में बेहतर बिजनेस, मजबूत फाइनेंशियल स्ट्रक्चर, 5G पुश और कम डाउनग्रेड रिस्क शामिल हैं। कंपनियां फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, वैल्यू-एडेड सर्विसेज, डेटा सेंटर, SaaS और मैनेज्ड सर्विसेज जैसे एंटरप्राइज ऑफरिंग बढ़ा रही हैं। यह अपग्रेड निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

    Also Read : किसान की बेटी बनी देश का गर्व, झारखंड की श्रेया कुमारी ने चीन में झटका वर्ल्ड वुशु ब्रॉन्ज

    400 Airtel targets Rs 2 Jio Platforms' equity value reaches $148 billion: ICICI Securities estimates Jio Platforms' equity value will be $148 billion - ICICI Securities Jio प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर पहुंची : ICICI सिक्योरिटीज का अनुमान एयरटेल का टारगेट 2400रु जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी - ICICI सिक्योरिटीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में छठ पर्व की तैयारियां शुरू, घाटों की सफाई और सुरक्षा पर जोर
    Next Article गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.